अमेरिका: लॉस एंजिल्‍स में रैपर और ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट निपसे हसल की हत्‍या

लॉस एंजिल्‍स। रविवार को अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्‍स में ग्रैमी पुरस्‍कार नॉमिनेटेड रैपर निपसे हसल की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। न्‍यूज एजेंसी एएफपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हसल को उस समय गोली मारी गई जब वह एक स्‍टोर से बाहर निकल रहे थे। लॉस एंजिल्‍स पुलिस की मानें तो घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।

nipsey-hussle

पुलिस ने हालांकि अभी तक इस घटना में मृतक का नाम आधिकारिक नहीं किया है लेकिन सूत्रों की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। हमलावर अभी तक फरार है। हसल ने इस घटना के कुछ ही घंटों पहले ट्वीट किया था, 'मजबूत दुश्‍मन होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता है।' 33 वर्ष के हसल को कामयाबी और प्रसिद्धि हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन अपने मिक्‍सटेप्‍स बेचने के साथ ही वह लोकप्रिय होते गए। हसल के एलबम 'विक्‍ट्री लैप' को बेस्‍ट रैप एलबम के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन कुछ विवादों के चलते इसे हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+