गूगल की नई कार देगी ब्रेक और स्‍टीयरिंग से आजादी

कैलिफोर्निया। जब कभी भी आपका मूड ड्राइविंग का नहीं होता है लेकिन आपको ड्राइविंग करनी पड़ती है, उस समय आपके दिमाग में एक ख्‍याल जरूर आता होगा कि काश कुछ ऐसा सिस्‍टम हो जाए जिससे कि कार अपने आप ही चलने लगे।

लगता है गूगल ने आपकी यह मुराद पूरी करने की ठान ली है। गूगल अब इस तरह की कार को बनाने की दिशा में काम कर रहा है और उसने इस कार का एक प्रोटोटाइप भी जारी कर दिया है।

गूगल की इस कार में न तो कोई गैस पैडल होगा, न ही ब्रेक और यहां तक कि स्‍टीयरिंग व्‍हील भी नहीं होगा। आज गूगल ने जिस कार को पेश किया है, करीब सात साल पहले टोयोटा, लेक्‍सेस और दूसरी कार कंपनियों की ओर से भी कैमरा और सेंसर वाली कार पर काम शुरू किया गया था। पहली बार गूगल ने इस तरह की कार का एक डेमोस्‍ट्रेशन लोगों के बीच पेश किया है।

गूगल की यह कार बिल्‍कुल वोक्‍सवैगन कंपनी की बीटल या फिर किसी गोल्‍फ कार्ट की तरह ही नजर आती है।

गूगल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार में न तो ब्रेक होगा, न ही स्‍टीयरिंग व्‍हील, और न ही एक्‍सेलेटर होगा क्‍योंकि इस कार में बैठने वाले लोगों को इसकी जरूरत ही नहीं होगी। कार में इंस्‍टॉल किए गए सॉफ्टवेयर और सेंसर सारा काम कर डालेंगे।

बस सेंसर का कमाल

बस सेंसर का कमाल

गूगल ने कैलिफोर्निया में मंगलवार को इस सेल्‍फ ड्राइविंग कार के प्रोटोटाइप को लोगों के सामने पेश किया है। इस कार में न तो कोई स्‍टीयरिंग व्‍हील है और न ही पैडल क्‍योंकि यह पूरी तरह से सेंसर और सॉफ्टवेयर से ऑपरेट होगी।

इंटीरियर कमाल का

इंटीरियर कमाल का

गूगल की यह नई सेल्‍फ ड्राइविंग कार का प्रोटोटाइप देखने से साफ पता चल जाता है कि यह कार सिर्फ दो लोगों के लिए ही है लेकिन इसका इंटीरियर कमाल का है। देखने में यह बाकी कारों की तरह ही नजर आती है।

300,000 मील की दूरी तय

300,000 मील की दूरी तय

गूगल ने अपनी इस कार को सेल्‍फ ड्राइविंग कार को अमेरिका में 300,000 मील की दूरी तक दौड़ाकर इसकी टेस्टिंग की है।

जनवरी 2013 में किया प्रदर्शन

जनवरी 2013 में किया प्रदर्शन

गूगल से पहले लेक्‍सस ने भी जनवरी 2013 में एक सेल्‍फ ड्राइविंग कार का प्रदर्शन किया था। लेक्‍सस ने इस कार में मिलिमीटर सेंसिंग रडार, 3डी सेंसर और कैमरा इंस्‍टॉल किया था।

गूगल का कैलिफोर्निया हेडक्‍वार्टर

गूगल का कैलिफोर्निया हेडक्‍वार्टर

वर्ष 2012 में गूगल के कैलिफोर्निया स्थित माउंटेन व्‍यू हेडक्‍वार्टर में टोयोटा प्रायस के नए वर्जन के साथ गूगल की सेल्‍फ ड्राइविंग कार को पहली बार लोगों ने देखा था।

 रेंज रोवर की सेल्‍फ पार्किंग टेक्‍नोलॉजी

रेंज रोवर की सेल्‍फ पार्किंग टेक्‍नोलॉजी

ब्रिटेन की लैंड रोवर कंपनी की रेंज रोवर कार को इस वर्ष जनवरी में इंटरनेशनल कंज्‍यूमर इले‍क्‍ट्रॉनिक्‍स शो में पेश किया गया था। इस कार में को वालेयो सेल्‍फ पार्किंग टेक्‍नोलॉजी से लैस किया गया है। यह सिस्‍टम आईफोन एप से कनेक्‍टेड है। इस कार में 13 अल्‍ट्रासोनिक सेंसर्स लगे हैं जिनमें से छह पीछे की तरफ और छह आगे की ओर है। वहीं एक लेसर स्‍कैनर और चार कैमरा इस कार में इंस्‍टॉल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+