तालिबान ने प्ले स्टोर पर लांच कर दिया था एप, गूगल ने हटाया
कैलिफोर्निया। अलकायदा के सहयोगी और अफगानिस्तान में हावी खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान ने पिछले दिनों गूगल के प्ले स्टोर पर अपनी एक एप को लांच कर दिया था।

पश्तो भाषा की एप में थे तालिबान के वीडियोज
जैसे ही यह एप लांच हुई वैसे ही हलचल मच गई लेकिन अब गूगल ने प्ले स्टोर से इस एप को हटा दिया है। इस एप का नाम 'आलमराह' था और यह पश्तो भाषा में थी।
'लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले आतंकी और लड़ाई के लिए दुनिया की पुरानी टेक्नोलॉजी'
तालिबान ने इस एप को एंड्रॉयड फोन के लिए डेवलप किया था। एप में अफगानिस्तान में तालिबान की आतंकी गतिविधियों से जुड़े आतंकियों के बयान और वीडियो भी शामिल हैं।
एक अप्रैल को हुई थी लांच
तालिबान ने इस एप को एक अप्रैल को लांच किया था। एप लांच होने के थोड़ी देर बाद जब यह प्ले स्टोर पर नजर नहीं आई तो तालिबान ने इसके पीछे टेक्निकल फॉल्ट का हवाला दिया था।
तालिबान के इस एप के बारे में अमेरिकी साइट इंटेल ने जानकारी दी थी। अमेरिका का इंटेल ग्रुप आतंकी संगठनों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ही बनाया गया है।
गूगल और तालिबान ने जारी किए बयान
गूगल ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि उसकी नीतियां उपभोक्ताओं और डेवलपर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार की गई हैं। यही वजह है कि इन नीतियों का पालन नहीं करने वाली एप को गूगल प्ले से हटा दिया जाता है।
वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता ने न्यूज चैनल ब्लूमबर्ग को बताया है कि यह एप उनके दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने के आधुनिक तकनीकी प्रयासों का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications