#womens day: गूगल ने डूडल के जरिये किया महिला शक्ति को सलाम
नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जिसे पूरी दुनिया की तरह दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन ने भी सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिये महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी है। गूगल अक्सर देश-दुनिया के बड़े इवेंट या बड़े लोगों के जन्मदिन या पुण्यतिथि को इसी तरह से अपने डूडल पर जगह देता है।
गूगल के डूडल में महिलाओं को अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक, ऐथलीट, शिक्षक, संगीतकार और लेखिका की भूमिकाओं में दिखाया गया है। जिसका मकसद सिर्फ यह संदेश देना है कि महिलाओं को कम आंकना सबसे बड़ी भूल है क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल हैं।
इसके अलावा अपने कैप्शन में डूडल ने ये भी बताने की कोशिश की है कि आखिर 1911 में शुरु होने के यानी एक सदी बाद भी महिला दिवस मनाना इतना जरूरी क्यों हैं, निसंदेह डूडल का यह बधाई संदेश काफी रोचक है और दिल पर दस्तक देता है।













Click it and Unblock the Notifications