Google Chrome Logo: 8 साल बाद बदला गूगल क्रोम का लोगो, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 07 फरवरी। सर्च ईंजन 'गूगल' ने पूरे 8 साल बाद अपने ब्राउजर क्रोम का लोगो बदल दिया है। हालांकि उसके रंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन उसकी डिजाइन में अंतर जरूर आ गया है। अब आपको क्रोम में तीन रंग लाल, पीला और हरा के साथ बार्डर शेडो नजर नहीं आएगा बल्कि अब आपको कलर्स अब डार्क रूप में दिखाई देंगेऔर ब्लू सर्किल बड़ा दिखाई देगा।

क्यों हुआ ये बदलाव?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर ब्राउजर को चेंज करने की जरूरत क्यों पड़ी? तो इसके पीछे कारण ये है कि क्रोम का पुराना लोगो ChromeOS समेत कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर सही से दिखाई नहीं पड़ रहा था इसलिए कंपनी ने लोगों की डिजाइन में बदलाव किया है। फिलहाल नया लोगो कैनरी अपडेट यानी कि डेवलपर वर्जन पर ही दिख रहा है, अन्य यूजर्स के लिए इसका अपडेट जल्दी ही जारी होगा।

डिजाइनर एल्विन हू ने दी जानकारी
इस बारे में डिजाइनर एल्विन हू ने tweet भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'आज कुछ लोगों को क्रोम के कैनरी अपडेट में एक नया आइकन दिखाई दे रहा होगा। दरअसल हमने पूरे 8 सालों बाद क्रोम के ब्रांड आइकन को रीफ्रेश करने का विचार किया है, जल्द ही क्रोम का नया रूप हर किसी के डिवाइस पर होगा।' खास बात ये है कि इससे पहले लोगो 2008, 2011 और 2014 में चेंज हुआ था।

कुछ खास बातें
आपको बता दें कि गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने की थी। गूगल की स्थापना के पीछे कारण ये था कि इंसान को दुनिया भर की हर एक छोटी-बड़ी जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाए और गूगल अपने मकसद में बखूबी सफल भी रहा है।
ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (GUI)
जबकि गूगल क्रोम एक वेब ब्राउजर है जिसे गूगल ने फ्री कोडसोर्स के रूप में डेवलव किया है। इसका नाम ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (GUI) के फ्रेम पर क्रोम पर रखा गया है। इस प्रकल्प का नाम क्रोमियम है और इसे बीएसडी लाईसेंस के तहत जारी किया गया था।
'बर्निंग मैन फेस्टिवल'
डोमेन नाम के तौर पर Google.com को 15 सितंबर, 1997 के दिन रजिस्टर कराया गया था। गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर 1998 में बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications