चीन के लिए राहत भरी खबर, पहली बार Corona से कोई मौत नहीं

चीन में कोरोना Corona से कोई मौत नहीं

नई दिल्ली। चीन से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई , जो आज पूरे विश्व को अपने कब्जे में ले चुकी है। चीन में कोरोना वायरस के कारण 3300 से ज्यादा मौतें हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा, लेकिन लंबी कोशिश के बाद चीन में अब हालात सुधरने लगे हैं। जनवरी से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले आने के बाद यह पहला मौका है जब चीन में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है। चीन में मंगलवार पहला ऐसा दिन रहा जब कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक मंगलवार को चीन में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। जनवरी के बाद ये पहला मौत है।

 Good News for China: For the First time No new Coronavirus Death in last 24 hours

पिछले 24 घंटे से चीन में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है, जो चीन के लिए राहत की खबर हैं। वहीं इससे रविवार को चीन के वुहान शहर में कोरोना संक्रमित एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं 39 नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इनमें से 38 वैसे लोगों में संक्रमण पाया गया जो विदेश से चीन वापस लौटे हैं।

चीनी अधिकारियों के मुताबिक बीजिंग में लंबे समय तक कोरोना को लेकर अलर्ट और सतर्कता बरती जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब विदेशों में फंसे चीनी लोग वापस लौट रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में वुहान में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। मार्च के अंत तक चीन में 3300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जहां एक ओर चीन में कोरोना का संक्रमण कम होने लगा तो विश्व के बाकी देशों में इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। चीन में अब तक 81 हजार से भी ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी से मरने वाले 3,331 लोग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+