दुनिया दहलाने की धमकी दे रहे नॉर्थ कोरिया ने पेश की मानवता की मिसाल
सियोल। कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव जारी है, लेकिन नॉर्थ कोरिया की तरफ से कई बार न्यूक्लियर या मिसाइल टेस्ट के अलावा भी अप्रत्याशित संकेत दिख जाते हैं। नॉर्थ कोरिया ने अपने क्षेत्र में आई साउथ कोरियाई नाव को वापस उनके हवाले कर दिया। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका की जुबानी जंग के बीच यह पहली बार देखा गया है, जब प्योंगयांग ने अपने दुश्मन और पड़ोसी मुल्क साउथ कोरिया से शांति से पेश आने की कोशिश की है।

दरअसल, दस मछुआरों के साथ साउथ कोरिया की एक बोट गलती से नॉर्थ कोरिया की जल सीमा में दाखिल हो गई थी। उसके बाद नॉर्थ कोरिया की नौसेना ने घेरकर कब्जे में ले लिया था, लेकिन कुछ देर बाद साउथ कोरिया को उनकी फिशिंग बोट वापस सौंप दी। वहीं, साउथ कोरिया ने इसे नॉर्थ कोरिया के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए, तनाव खत्म करने की दिशा में किम जोंग उन की अच्छी पहल बताया है।
नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर और मिसाइल टेस्ट से लगातार टेंशन बढ़ा रहा है तो वहीं अमेरिका इस हरकत को गंभीर परिणाम भूगतने की धमकी दे चुका है। दोनों देशों के शीत युद्ध ने तनाव को नए स्तर पर ले जाने का काम किया है। नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार किम जोंग उन के खिलाफ युद्ध की बात कर चुके हैं।
ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारियों ने नॉर्थ कोरिया से शांति से पेश आने की बात कह चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के अलावा रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने नॉर्थ कोरिया से युद्ध नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। अमेरिका ने यहां तक कहा है कि युद्ध शुरू होने के अंतिम क्षणों तक नॉर्थ कोरिया से बातचीत की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications