Goldy Brar News: जिंदा है गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अमेरिकी पुलिस ने बताया, गोलीबारी में कौन मरा है?
Goldy Brar Death News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का प्राइम सस्पेक्ट गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या करने की खबर गलत निकली है। अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को दावा किया था, कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गोली मार दी गई है। लेकिन, अब अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बराड़ की मौत होने से इनकार किया है।
अमेरिका में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत की खबर का दावा किया गया था। एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था, कि गोली लगने से गोल्डी बराड़ की मौत हो गई। इस न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था, कि कुछ दिन पहले उसे 2 गोलियां लगी थी, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
लेकिन, अमेरिकी पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया है, कि गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के पीछे का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में एक गोलीबारी की घटना में मारा गया है।

जिंदा है गैंगस्टर गोल्डी बराड़
दरअसल, कल कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में झगड़े के बाद दो लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी गई थी। अमेरिकी पुलिस ने कहा, कि उनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया, कि घटना में मारा गया व्यक्ति कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था। इन रिपोर्टों को कुछ समाचार एजेंसियों ने भी उठाया था।
लेकिन, अब फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, कि ये "झूठ" हैं। एक प्रश्न के उत्तर में, लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने कहा, "यदि आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं, कि गोलीबारी का शिकार 'गोल्डी बराड़' है, तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।"
रिपोर्टों को "गलत सूचना" बताते हुए लेफ्टिनेंट ने कहा कि अमेरिकी पुलिस विभाग से दुनियाभर से इसकी सच्चाई क्या है, इसको लेकर जानकारी पूछी जा रही है।
उन्होंने कहा, कि "सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही गलत सूचना के परिणामस्वरूप हमें आज सुबह दुनिया भर से पूछताछ प्राप्त हुई है। हमें यकीन नहीं है, कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने जोर पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन फिर भी, यह है' यह सच है। पीड़ित निश्चित रूप से गोल्डी नहीं है।"
कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में मारे गए शख्स की पहचान अब 37 साल के जेवियर गैल्डनी के तौर पर हुई है और गैल्डनी शब्द को गोल्डी से समझकर उसकी मौत की रिपोर्ट जारी कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications