सेन्ट्रल पार्क में अचानक 'प्रकट' हुआ 186 किलो का सोने का क्यूब, रहस्यमयी खजाना देख लोग हैरान

न्यूयॉर्क के सेन्ट्रल पार्क में 186 किलो के सोने के क्यूब के अचानक प्रकट होने से लोग हैरान रह गये।

न्यूयॉर्क, फरवरी 04: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सेन्ट्रल पार्क लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है और सेन्ट्रल पार्क में काफी संख्या में लोग हर दिन टहलने के लिए आते हैं। लेकिन, गुरुवार को सेन्ट्रल पार्क में आने वाले लोग उस वक्त हैरान रह गये, जब उन्होंने सोने के एक विशालकाय क्यूब को पार्क में रहस्यमयी हालात में रखा देखा। किसी को समझ नहीं आ रहा था, कि आखिर सोने का ये खजाना पार्क में कहां से 'प्रकट' हुआ है।

186 किलो है क्यूब का वजन

186 किलो है क्यूब का वजन

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के सेन्ट्रल पार्क में रखे सोने के इस विशालकाय क्यूब का वजन 186 किलो था और पार्क में इस विशालकाय क्यूब को जो भी लोग देख रहे थे, हर कोई हैरान हो रहा था। सोने के इस क्यूब की कीमत अनुमानित तौर पर 11.7 मिलियन डॉलर यानि करीब 87 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, सोने का ये खजाना पार्क में ऐसे ही रखा हुआ था, लेकिन इसकी सुरक्षा में एक सिक्योरिटी टीम भी दूर तैनात थी।

कहां से आई पार्क में कीमती चीज?

कहां से आई पार्क में कीमती चीज?

पार्क में रहस्यमयी हालत में रखे सोने के इस क्यूब को देकखर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा था, कि आखिर पार्क में 186 किलो सोने के इस क्यूब को कौन छोड़कर गया है और आखिर सोने का ये विशालकाय क्यूब पार्क में क्यों रखा गया है। ब्रिटिश अखबार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के इस क्यूब को जर्मनी के एक 43 वर्षीय कलाकार निकलास कास्टेलो ने तैयार किया है और इस क्यूब का नाम कास्टेलो क्यूब रखा गया है और आपको ये जानकार हैरानी होगी, कि सोने के इस क्यूब को पार्क में बेचने के मकसद से नहीं, बल्कि किसी खास मकसद से रखा गया था।

पार्क में क्यों रखा गया था सोने का क्यूब?

जर्मनी के कलाकार निकलास कास्टेलो ने सोने के इस विशालकाय क्यूब को बेचने के लिए नहीं, बल्कि नई क्रिप्टोकरेंसी 'Castello Coin' के लॉन्च और प्रचार के लिए सार्वजनिक तौर पर पार्क में रखा था। कलाकार कास्टेलो ने कहा कि, 'सोने का ये क्यूब अपने सभी पहलुओं में कल्पना के आधार पर काम करता है'। उन्होंने कहा कि, 'इस क्यूब को बनाने का मकसद ये था कि, कुछ ऐशा तैयार किया जाए, जो लोगों के लिए काल्पनि लगे'। आपको बता दें कि, अमेरिका में इस वक्त सोने की वर्तमान कीमत 1788 डॉलर प्रति औंस है और इस हिसाब से इस क्यूब की कीमत करीब 87 करोड़ रुपये बैठती है।

क्या है गोल्ड क्यूब की खासियत?

रिपोर्ट के मुताबिक, सोने का ये क्यूब 24 कैरेट सोने से बना हुआ है और इसका वजन 186 किलो है। कलाकार निकलास कास्टेलो ने सोने के इस क्यूब को हाथों से बनाए भट्टी में पिघलाकर बनाया है और इतने वजन का सोना पिघलाने के लिए 2000 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा तापमान पर इसे गर्म किया गया था। कलाकार निकलास कास्टेलो ने कहा कि, 'इस क्यूब को स्विटजरलैंड में एक फॉउंड्री में बनाया गया है'।

क्रिप्टोकरेंसी का बनेगा प्रतीक

क्रिप्टोकरेंसी का बनेगा प्रतीक

कलाकार निकलास कास्टेलो ने सोने के इस क्यूब को इस लिहाज से बनाया है, जिससे उनके क्रिप्टो ब्रांड का ये प्रतीक बन सके। सोने के इस क्यूब को अब वॉल स्ट्रीट ले जाया जाएगा और फिर एक प्राइवेट डिनर कार्यक्रम में इसे पेश किया जाएगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भाग लेने वाली हैं। आपको बता दें कि, निकलास कास्टेलो प्रसिद्ध और बड़े कलाकार माने जाते हैं, जिनका जन्म साल 1978 में जर्मनी में हुआ था और वो फिलहाल न्यूयॉर्क और जर्मनी में रहते हैं। वहीं, निकलास कास्टेलो की पत्नी ने भी सोने के इस क्यूब के साथ तस्वीर पोस्ट की है और दावा किया है, इतनी बड़ी मात्रा में सोने को पिघलाकर कभी कोई आकृति नहीं बनाई गई है।

काम की तारीफ भी आलोचना भी

काम की तारीफ भी आलोचना भी

कलाकार निकलास कास्टेलो के द्वारा बनाए गये सोने के इस क्यूब को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों की नजर में ये कलाकृति काफी अद्भुत है, जबकि कई लोगों ने इस कला को औसत कहा है। कुछ लोगों का कहना है कि, सोने का ये क्यूब देखने में साधारण सा दिखता है। लेकिन, एक बात जो हो रही थी, वो ये कि पार्क में सोने के इस क्यूब को डो भी देख रहा था, वो हैरान रह जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+