Pics: जब एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर प्रकट हुई मां काली
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित एंपायर स्टेट बिल्डिंग दुनिया के लिए आश्चर्य से कम नहीं है। पिछले दिनों जब इसी बिल्डिंग पर अचानक लोगों ने मां काली को प्रकट होते देखा तो वह भी एक हैरान करने वाले पल की ही तरह था।
दरअसल आर्टिस्ट एंड्रॉयड जोंस ने मां काली का एक पोट्रेट लोगों को यह बताने के लिए बनाया था कि अगर दुनिया में बुराईयां बढ़ेंगी तो फिर मां का एक ऐसा अवतार भी देखने को मिलेगा। इससे पहले इस बिल्डिंग पर हाल ही में मारे गए शेर सेसिली की भी फोटो नजर आई थी।

सांस रोकने वाला था नजारा
पिछले दिनों कुछ इस तरह से एंपायर स्टेट बिल्डिंग के आसपास गुजरने वाले लोगों ने मां काली का पोट्रेट देखा।

इसलिए एंड्रॉयड ने चुना मां काली को
आर्टिस्ट एंड्रॉयड जोंंस के मुताबिक उन्होंने मां काली को चुना क्योंकि वह बुराईयों को खत्म करने वाले प्रतीक के तौर पर हैं।

मां काली ही बचा सकती हैं दुनिया को
जोंस को लगता है कि दुनिया को प्रदुषण और बाकी खतरों से बचाने के लिए मां काली से बेहतर प्रतीक नहीं मिल सकता था।

जोंस ने एक साथ कई फोटोग्राफ्स का किया प्रयोग
जोंस के मुताबिक इस एक शॉट के लिए उन्होंने कई फोटोग्राफ्स को चुना और फिर बिल्डिंग के सबसे ऊपर जाकर इस शॉट को क्रिएट किया।

एक एग्जिबिशन का हिस्सा
मां काली का इस तरह से एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर प्रोजेक्ट होना दरअसल एक एग्जिबिशन का हिस्सा था। 'प्रोजेक्टिंग चेंज' इस फिल्म लूई शियॉय ने एक डिजिटल फर्म के साथ मिलकर ऑर्गनाइज किया था। इसका मकसद जानवरों को बचाने के लिए जागरुकता पैदा करना था।












Click it and Unblock the Notifications