मैनचेस्टर आतंकी हमले में घायलों की मदद करने वाले पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर को कहा आतंकवादी, गो बैक
ब्रिटेन के मैनचेस्ट में हुए आतंकी हमले में घायल हुए लोगों की 48 घंटे तक मदद करने वाले पाकिस्तानी मूल के एक 37 वर्षीय डॉक्टर को कुछ लोगों ने आतंकवादी कहते हुए वापस अपने देश पाकिस्तान जाने को कहा है
मैनचेस्टर। ब्रिटेन के मैनचेस्ट में हुए आतंकी हमले में घायल हुए लोगों की 48 घंटे तक मदद करने वाले पाकिस्तानी मूल के एक 37 वर्षीय डॉक्टर को कुछ लोगों ने आतंकवादी कहते हुए वापस अपने देश पाकिस्तान जाने को कहा है।

नावीद यासीन सेलफोर्ड रॉयल हॉस्पिटल में ट्रामा और ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। मैनचेस्टर आतंकी हमले के बाद जब वो मरीजों की मदद कर रहे थे तभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उन्हें खींच कर अपशब्द कहे। मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के मुताबिक उस व्यक्ति ने डॉक्टर को आतंकवादी भी कहा। उस आदमी ने चिल्लाते हुए कहा कि अपने देश वापस जाओ, तुम आतंकवादी। हम नहीं चाहते हैं कि तुम लोग यहां रहो।
यासीन ने कहा कि मैं इससे भाग नहीं सकता कि उसने मेरी त्वचा के रंग के कारण और अपने पूर्वाग्रहों के आधार पर ऐसा किया। यासीन का जन्म केग्घले, वेस्ट यॉर्कशॉयर में हुआ था। वो यहीं पर पले-बढ़े हैं। यहां वो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं।
यासीन के पिता पाकिस्तान से यॉर्कशायर वर्ष 1960 के दौरान आ गए थे।
यासीन ने कहा कि मैनचेस्टर आतंकी हमले के दौरान घायल लोगों का इलाज करना वाकई काफी कष्टकारी था। इस आतंकी हमले में घायल लोगों को कई गंभीर जख्म थे।
यासीन ने कहा कि इस आतंकी हमले का शिकार उसकी बेटी भी हो सकती थी। उनकी बड़ी बेटी ऐमिला भी अरीना ग्रेंड कांसर्ट में जाना चाहती थी, पर उनकी पत्नी फिरदौस ने उसे जाने नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications