कपड़े उतारकर बीच सड़क पर सनबाथ लेने लगी महिला, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली। लंदन के सबसे लंबे हाईवे M62 पर लोगों को असजह स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक महिला अपने कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गई और सनबाथ लेने लगी। हाईवे पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम में अपना वक्त कार में बैठकर बर्बाद करने के ब जाए महिला ने समय का इस्तेमाल करने का सोचा और अपने कपड़े उतारकर करीब 20 मिनट तक हाईवे पर लेटी रही।

 बीच सड़क पर सनबाथ

बीच सड़क पर सनबाथ

27 साल की लीली विलेट्स बैंक में काम करती हैं। बैंक हॉलीडे के मौके पर वो अपने दोस्त सैम के साथ छुट्टियां इंज्वॉय करने बैंकपूल जा रही थी, लेकिन ट्रैफिक जाम में फंस गई। दरअसल हाईवे पर एक टैंकर में आग लगने की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया। ट्रैफिक में फंसने के बाद लीली ने इस वक्त का फायदा उठाने का सोचा।

लोगों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं

लोगों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं

लीली ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखते हुए बताया कि दोपहर के करीब 12 बज रहे थे जब वो लोग ट्रैफिक जाम में फंसे थे और ऐसा लग रहा था कि शाम 5 बजे से पहले ट्रैफिक खुलने वाला नहीं है। ऐसे में वक्त बर्बाद करने से बेहतर लीली ने उसका फायदा उठाने का सोचा। लीली ने कहा कि उसे पहले थोड़ा अजीब लगा। वो सोचने लगी कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन फिर उसने लोगों की परवाह किए बिना गाड़ी के कंबल निकाला और सड़क पर लेट गई। लोग उसे देखकर हैरान हो रहे थे, लेकिन लीली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया।

कभी ट्रैफिक जाम में फंसी तो फिर से करूंगी वहीं काम

कभी ट्रैफिक जाम में फंसी तो फिर से करूंगी वहीं काम

लीली करीब 20 मिनट तक धूप में लेटी रही। फिर वो वहां से उठकर अपनी गाड़ी में लगी गई । उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी अपलोड की है और लिखा है कि अगर वो दोबारा कभी ऐसे ट्रैफिक जाम में फंसी तो वो फिर से ऐसा करेंगी। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड सैम ने लिखा लीली पागल हैं, और यहीं बात मुझे उसमें सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं लोगों ने भी लीली के फोटो पर खूब कमेंट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+