ब्वॉयफ्रेंड की मौत से चंद मिनटों पहले उसे लगाया गले, फेसबुक पर किया भावुक पोस्ट

किसी अपने को हमेशा के लिए अलविदा कहना सबसे मुश्किल काम होता है। अपने ब्वॉयफ्रेंड को अलविदा कहती एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड का समंदर में तैरते वक्त एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को लड़के ने अपनी आखिरी सांसें लीं।

लंदन। किसी अपने को हमेशा के लिए अलविदा कहना सबसे मुश्किल काम होता है। अपने ब्वॉयफ्रेंड को अलविदा कहती एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड का समंदर में तैरते वक्त एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को लड़के ने अपनी आखिरी सांसें लीं। उसकी मौत से कुछ देर पहले ही लड़की उसे गले लगाकर उसके साथ लेटी हुई थी, जिसकी फोटो वायरल हो गई है।

Viral

यूनाइटेड किंग्डम की स्टेफनी रे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को जिस तरह से अलविदा कहा, वो देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। स्टेफनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्लेक वॉर्ड की मौत से पहले उन्हें गले लगाते हुए अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। उसके साथ ही उन्होंने एक भावुक खत भी लिखा है जिसे काफी लोगों ने शेयर किया है। स्टेफनी के ब्वॉयफ्रेंड ब्लेक अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे जब समंदर में तैरते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया।

ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप-डे पर एक साथ उठी तीन जिगरी दोस्तों की लाशें, हर आँख हुई नम

शनिवार को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। ब्वॉयफ्रेंड की मौत से टूट चुकीं स्टेफनी ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, 'आज का दिन मेरे लिए सबसे मुश्किल था और ये ऐसा दिन है जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। ब्लेक का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था और मैं तभी से उसके साथ हूं। ब्लेक एक बहुत ही प्यारा इंसान था। हमें कल बताया गया कि ब्लेक अपनी चोटों से कभी उबर नहीं पाएगा, और हमें फिर उसकी मशीन बंद करने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा। ब्लेक ने अपनों के बीच इस दुनिया को अलविदा कहा।'

स्टेफनी ने आगे लिखा कि ब्लेक उनके लिए काफी स्पेशन था और वो उसे हमेशा मिस करेंगी। स्टेफनी ने इस भावुक पोस्ट के साथ ब्लेक और अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है। इस पोस्ट पर 900 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया और हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है। सभी ने इस मुश्किल घड़ी में स्टेफनी को हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: आलू की बोरी उठाने बोरवेल के गड्ढे में उतरे मजदूर व किसान की दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+