आलू की बोरी उठाने बोरवेल के गड्ढे में उतरे मजदूर व किसान की दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बोरवेल के गढ्ढे मे गिरी बोरी को उठाने के लिए पहले मजदूर गढ्ढे मे पहुंचा। लेकिन जहरीली गैस निकलने के कारण मजदूर की गढ्ढे मे ही मौत हो गई। मजदूर को निकलने के लिए जब किसान गढ्ढे मे उतरा तो उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। तीसरा लेबर ने गढ्ढे मे उतरने के बजाए सीधे उसने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसान के परिवार ने दोनों को गढ्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल घटना थाना सदर बाजार के शाहबाज नगर मोहलले की है। यहां के रहने वाले सिख किसान 40 वर्षीय गुरू प्रति सिंह अपने मजदूर धर्मवीर के साथ बोरवेल के गढ्ढे के पास गए थे। उनके साथ तीसरा लेबर जयचंद भी साथ मे था। तभी बोरवेल के गढ्ढे मे एक बोरी गिर गई। जिसको उठाने के लिए किसान ने मजदूर धर्मवीर को 6 फिट गहरे गढ्ढे मे भेजा लेकिन गढ्ढे मे जहरीली गैस निकलने के कारण मजदूर की गढ्ढे मे मौत हो गई। काफी देर तक जब मजदूर गड्ढे से बाहर नहीं आया तो किसान गुरप्रीत ने आवाज दी। लेकिन कोई आवाज न आने पर जब किसान गढ्ढे मे उतरा तो जहरीली गैस से उसकी भी मोत हो गई। गढ्ढे मे दो लोगों की मौत के बाद जब तीसरे लेबर ने देखा तो उसने गढ्ढे मे उतरने के बजाए सीधे घर जाकर घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के लोग वहां पहुचे और उन्होंने दोनों को गढ्ढे से निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल मे दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनो के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications