'भूत' ने सबके सामने गिराया बीयर से भरा गिलास! 167 साल पुराने बार का Video Viral

संडरलैंड, 23 नवंबर: यूनाइटेड किंगडम के एक प्राचीन बीयर बार की मालिकन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जो वायरल हो गया है। महिला के मुताबिक उसके बार में एक ऐसी घटना हुई है, जिसपर यकीन कर पाना असंभव है। यह घटना है बार में 'भूत' की मौजूदगी का। 167 साल पुराने इस बार के भूतिया होने की खबरें पहले से भी उड़ती रही हैं। लेकिन, इस बार की घटना कैमरे कैद हुई है, इसलिए बीयर बार की मालकिन खुद भी घबराई हुई लग रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बीयर से भरा एक गिलास बिना किसी वजह से गिर गया। वहां मौजूद सारे लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

बीयर बार में भूत का ऐक्शन!

बीयर बार में भूत का ऐक्शन!

क्या आप भूत-प्रेत में यकीन करते हैं? दुनिया में कई लोगों का जवाब होगा नहीं! लेकिन, भूतों की चर्चा भर से कम ही लोग होंगे, जिनका बदन नहीं सिहरता होगा। अगर आप इन बातों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं तो यूनाइटेड किंगडम के संडरलैंड के बहुत ही पुराने बार में रिकॉर्ड हुआ वीडियो देखने से पहले थोड़ा सा सावधान हो जाइगा। वैसे भी 'द ब्लू हाउस पब' जितना ही पुराना है, उससे जुड़े भूतिया किस्से भी स्थानीय लोगों के बीच खूब चर्चित हैं। इस खबर में आप जो वीडियो देखने वाले हैं, उसे उस बार की मालकिन डार्ला कैटे एंडर्सन ने खुद ही फेसबुक पर शेयर किया है और कई लोग उसे देखकर भौचक्के हैं और तरह-तरह से अपनी भावनाएं जता रहे हैं।

भूत ने गिरा दिया गिलास!

भूत ने गिरा दिया गिलास!

'द ब्लू हाउस पब' के अंदर के वीडियो का शुरुआती हिस्सा देखने से लगता है कि उस दिन भी अंदर का माहौल आम दिनों की तरह ही सामान्य था। बार में कुल पांच लोग देखे जा सकते हैं। सर्व करने के लिए काउंटर पर दो महिलाएं थीं और उनके साथ एक बच्चा भी अंदर की तरफ ही था। दूसरी तरफ एक कस्टमर बार एरिया में ऑर्डर रिसीव कर रहा था। थोड़ी दूर पर बार मैनेजर भी बैठी हुई थी। कस्टमर से थोड़ी दूर काउंटर पर ही बीयर से भरा एक गिलास रखा हुआ था, जिसका आधार काफी बड़ा है। कहने का मतलब वह यूं ही गिरने लायक नहीं है। सीसीटीवी में जो वीडियो दिख रहा है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि बीयर से भरे जिस बड़े से गिलास के आसपास कोई भी नहीं है, वह अचानक काउंटर पर उलट जाता है और बीयर नीचे गिर जाता है।

गिलास गिरने का नहीं दिख रहा कोई कारण

गिलास गिरने का नहीं दिख रहा कोई कारण

अगर आप गौर से वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान होंगे। सच में गिलास के गिरने की कोई वजह नहीं दिख रही है। वीडियो सबूत है कि बीयर से भरा वह गिलास बिना किसी वजह से यूं ही उलट गया है। सोशल मीडिया पर लोग बहुत दिमाग लगा रहे हैं। लेकिन, उनके पास भी सिर खुजलाने के अलावा कोई उपाय नहीं है। किसी के पास भी अचानक गिलास गिरने का सही उत्तर नहीं है। सोशल मीडिया पर एंडरसन को लोग तर-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग वास्तविकता तक नहीं पहुंच पाने की वजह से मजे भी ले रहे हैं।

167 साल पुराने 'भूतिया' बार का वीडियो वायरल

अब आइए इस 'द ब्लू हाउस पब' का इतिहास बताते हैं। यूके के संडरलैंड का यह बार 167 साल पुराना है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार को पहले से ही काफी लोग भूतिया बताते रहे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि उन्होंने इस जगह पर कई बार असाधारण गतिविधियों को अनुभव किया है। बता दें कि इंग्लैंड में ऐसे स्थानों की कमी नहीं है, जो कथित भूतों की वजह से ही ज्यादा मशहूर हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+