कुत्तों को लेकर हुई थी लड़ाई, एक महिला ने दूसरी महिला को दांत से काटा, देखते रहे कुत्ते
जर्मनी में कुत्तों को लेकर हुई लड़ाई में एक महिला ने दूसरी महिला को दांत काट लिया।
बर्लिन, दिसंबर 27: कहते हैं, इंसानों की जैसी संगति होती है, उसका संस्कार और उसका व्यवहार भी वैसा ही होने लगता है। जर्मनी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जब कुत्तों को लेकर छिड़ी लड़ाई के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को ही काट लिया। यानि, जो काम कुत्तों का है, वो काम एक महिला ने ही दूसरी महिला के साथ किया है।
महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों को लेकर पूर्वी जर्मन राज्य थुरिंगिया में दो परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा था। पुलिस के मुताबिक, कुत्तों को लेकर हो रही विवाद की वजह ये थी, कि 27 साल की महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को अपने पालतु कुत्ते को मारते हुए देख लिया। जिसके बाद 27 साल की महिला गुस्से में आगबबूला हो गई और 51 साल की महिला से लड़ने लगी। बड़ी बात ये थी, कि 51 साल की महिला के पास भी एक कुत्ता है और कुत्तों की दोनो मालकिन की जमकर बहसबाजी होनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों महिलाएं आपस में मारपीट करने लगीं।
बड़ी महिला ने काटा
पुलिस के मुताबिक, लड़ाई के दौरान कथित तौर पर वृद्ध महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को जोर से दांत काट लिया। जिसमें छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म पड़ा है और वो बुरी तरह से घायल हो गई और फिर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि, जब दोनों महिलाओं के बीच कुत्तों को लेकर लड़ाई हो रही थी, उस वक्त दोनों पालतू कुत्ते भी वहीं पर मौजूद थे और वो दोनों कुत्तों के बीच की लड़ाई को खामोशी के साथ देख रहे थे।
कोर्ट में किया गया पेश
जर्मनी की स्थानीय पलिस ने अपने बयान में कहा है कि, दोनों महिलाओं के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उन्हें अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, दांत काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने और केस चलाने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते ही अमेरिका के फ्लोरिडा से भी ऐसा ही मामला सामये आया है, जब पड़ोसी से विवाद के बीच एक महिला ने एक ऊंट को दांत काट लिया था।
'इतिहास के कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे', अब चीन ने इस छोटे से यूरोपीय देश को धमकाया