बड़े आतंकी हमले या नरसंहार से बचने के लिए जर्मनी ने जारी की चेतावनी
बर्लिन। जर्मनी की सरकार ने कोल्ड वॉर के बाद पहली बार अपने नागरिकों को इमरजेंसी के हालतों के मद्देनजर एक अहम चेतावनी जारी की है। जर्मनी में नागरिकों को आदेश दिया गया है कि वे नेशनल इमरजेंसी की स्थिति से निबटने के लिए खाना और पानी जमा करके रख लें। जर्मनी ने किसी बड़े आतंकी हमले या फिर नरसंहार की स्थिति से बचने के लिए नागरिकों को ऐसा करने को कहा है।

वर्ष 1995 के बाद बदलेेगा जर्मनी
जर्मनी ने सिविल डिफेंस के नए प्रस्तावों के तहत ऐसी चेतावनी जारी की है। जर्मनी ने वर्ष 1995 के बाद सिविल डिफेंस प्रस्तावों में बदलाव किया है। वहीं जर्मनी के कुछ विपक्षी नेताओं ने कहा है कि इस तरह की चेतावनी लोगों में डर का माहौल पैदा कर सकती है।
10 दिनों का खाना बचाकर रखें
जर्मनी में सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे 10 दिनों तक पर्याप्त खाना इकट्ठा करके रखें। सरकार ने कहा है कि इमरजेंसी की हालत में वह नेशनल इमरजेंसी सर्विसेज को शुरुआत में लोगों तक नहीं पहुंचाएगी।
जर्मनी में लोगों से प्रतिदिन दो लीटर के हिसाब से पानी भी जमा रखने को कहा गया है। जर्मनी की होम मिनिस्टरी ने इस तरह के प्रस्तावों को 69 पेज वाले डॉक्यूमेंट्स में समेटा है। बुधवार को इन्हें संसद में पेश किया जाएगा।
अनजान जगह पर पानी और खाने का स्टोरेज
आपको बता दें कि जब कोल्ड वॉर चल रहा था जर्मन सरकार ने अपने खर्चे से 2000 बंकर बनाए थे। आज भी यह बंकर मौजूद हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जर्मनी ने कई जगहों पर पानी और भोजन छिपा कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications