जॉर्ज फ्लॉयड की मौत, पूरे मिनी पोलिस विभाग को खत्म करने का फैसला लिया गया

वॉशिंगटन। अमेरिका में जिस तरह से पुलिस ने हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई, उसके बाद पूरे देश में इस घटना के खिलाफ लोग सड़क पर प्रदर्शन पर उतर आए। इस बीच सिटी काउंसलर ने कहा कि मिनी पोलिस विभाग को फिर से नए सिरे से तैयार किया जाएगा। काउंसिल प्रेसिडेंट लीजा बेन्डर ने कहा कि हम पुलिसिंग को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हम लोगों की सुरक्षा के लिए फिर से इसे तैयार करेंगे ताकि हम अपने लोगों को सुरक्षित रख सकें।

police

काउंसिल के सदस्य एलोन्ड्रा केनो ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि यह फैसला वीटो पॉवर के तहत लिया गया है, जो इस बात पर राजी हुई है कि मौजूदा पुलिस विभाग में सुधार नहीं किया जा सकता है, लिहाजा हम इसे खत्म करने जा रहे हैं। वहीं फ्लॉयड की मौत के आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया था जब पुलिस अधिकारी ने जॉर्ज फ्लॉयड को जमीन पर गिराकर अपने घुटने से दबा दिया था। तकरीबन नौ मिनट तक उनका गला दबे रहने से उनकी मौत हो गई।

इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेयर जैकब फ्रे ने इस घटना की निंदा की और कहा कि अधिकारियों ने जॉर्ज फ्लॉयड के सिर को जमीन में दबाना विभाग के नियमों के खिलाफ है, फ्रे ने कहा कि पुलिस अधिकारी को आदमी की गर्दन पकड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए थी।

जबकि इस बारे में पुलिस का कहना है कि जालसाजी के एक मामले की जांच के दौरान जॉर्ज फ्लॉयड को कार से बाहर निकलने का आदेश दिया गया था, जॉर्ज फ्लॉयड ने पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसकी गर्दन को घुटनों पर दबा दिया था और कुछ घंटे बाद उस शख्स की अस्पताल में मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+