बुश सिस्टर्स की ओबामा सिस्टर्स को चिट्ठी, व्हाइट हाउस की जिंदगी के बाद पर टिप्स
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की बेटियों जेना और बारबरा बुश ने लिखी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों को चिट्ठी। चिट्ठी में व्हाइट हाउस के बाद की जिंदगी को लेकर दी कुछ खास टिप्स।
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की जुड़वा बेटियों ने एक प्यारी सी चिट्ठी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों के लिए लिखी है। जेना और बारबरा बुश की इस चिट्ठी में ओबामा की बेटियों मलिया और साशा को व्हाइट हाउस के बाद की जिंदगी के लिए कुछ खास टिप्स दिए गए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ओबामा 20 जनवरी यानी अगले शनिवार को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे।

कैसी होगी व्हाइट हाउस के बाद की जिंदगी
बुश सिस्टर्स ने ओबामा सिस्टर्स को बताया है कि व्हाइट हाउस से निकलने के बाद उन्हें क्या-क्या करना है और यहां से जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसी होगी? इस चिट्ठी को अमेरिकी मैगजीन टाइम ने छापा है और चिट्ठी में दोनों ने उस समय का जिक्र किया है जब उनकी मुलाकात पहली बार ओबामा सिस्टर्स से हुई थी। चिट्ठी में लिखा है, 'मलिया और साशा, आठ वर्ष पहले नवंबर के सर्द दिन पर हम दोनों ने व्हाइट हाउस की सीढ़ियों पर तुम्हारा स्वागत किया था। हमनें तुम दोनों की आंखों में एक चमक देखी थी और साथ ही जब तुम अपने नए घर को देख रही थी तो एक चौकन्नापन भी नजर आया। हमने बाल्टीमोर और न्यूयॉर्क में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और तुम दोनों के लिए वाशिंगटन आए थे। तुम्हें लिंकन बेडरूम दिखाने और वह बेडरूम दिखाने जो कभी तुम्हारे थे। तुम दोनों को व्हाइट हाउस के मालियों से परीचित कराया, ग्राउंडकीपर्स और बटलर्स से परीचित कराया। हम चारों ने उस समय व्हाइट हाउस के हैरान कर देने वाले हॉल्स को भी देखा। हम भी तुम दोनों की ही तरह थे जब व्हाइट हाउस आए थे।'
अपनी जिंदगी और कॉलेज को एंज्वॉय करें
बुश सिस्टर्स ने लिखा है कि कभी उन अच्छे लोगों को मत भूलना जिन्होंने व्हाइट हाउस में काम किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह आज भी सीक्रेट सर्विस स्टाफ के संपर्क में हैं। दोनें ने ओबामा सिस्टर्स को सलाह दी है कि वे दोनों कॉलेज एंज्वॉय करें। अपने हर सपने को पूरा करें और यह जानें के वे कौन हैं। वे गलतियां भी करें जिनके लिए उन्हें मंजूरी दी गई है। अपने दोस्तों के साथ रहें और उनके लिए ईमानदार रहें। बुश सिस्टर्स ने कहा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस में जो कुछ सीखा है अपनी जिंदगी में उसे हमेशा याद रखें। राष्ट्रपति की बेटियां होने के नाते हमेशा लोगों की नजरों में रहने की चुनौती के बारे में चर्चा करते हुए बुश बहनों ने ओबामा बहनों को अपनी जिंदगी खुद जीने के लिए कहा। जॉर्ज बुश की बड़ी बेटी बारबरा बुश ग्लोबल हेल्थ कॉर्प की फाउंडर और इसकी प्रेसीडेंट हैं। यह एक एनजीओ है जो दुनियाभर में स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए काम करता है। उनकी छोटी बेटी जेना बुश हैगर एक जर्नलिस्ट हैं और इस समय अमेरिकी शो टुडे के लिए कॉरेपॉन्डेंट हैं।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications