कोरियाई आर्मी चीफ से मिले जनरल नरवणे, हेडक्वार्टर पर दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर
सियोल। तीन दिवसीय दक्षिण कोरियाई दौरे के तहत भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे कोरियाई सेना के मुख्यालय गिरयांग (Gyeryong) पहुंचे जहां उन्हें रिपब्लिक ऑफ कोरिया की आर्मी (ROK Army) ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना प्रमुख नरवणे ने इसके बाद अपने समकक्ष कोरिया के सेना प्रमुख जनरल नैम यांग शिन (Nam Yeong shin) से मुलाकात की।

भारतीय सेना प्रमुख सोमवार को तीन दिवसीय दौरे के तहत दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुए थे। सेना प्रमुख की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग के विस्तार को स्वरूप देना है। वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत करेंगे। इस दौरान उनका दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया था। दक्षिण कोरिया भारत को सैन्य सामग्री और हथियार देने वाला प्रमुख देश है जिसके चलते इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके पहले सेना प्रमुख छह दिन के दौरे पर खाड़ी के प्रमुख देश सऊदी अरब गए थे। सऊदी अरब के बाद अब दक्षिण कोरिया का दौरा भारत के साथ इन देशों के मजबूत संबंधों को प्रदर्शित करता है।












Click it and Unblock the Notifications