Gaza Ceasefire: इजराइल को हमास ने सौंपी बंधकों की लिस्ट, गाजा में युद्ध विराम लागू, PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान
Ceasefire in Gaza: इजराइल (Israel) में हमास (Hamas) के हमले के बाद उपजा संघर्ष अब थमता नजर आ रहा है। फिलिस्तीन (Palestine) के शहर गाजा में इजरायल के युद्ध पर विराम लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम तीन घंटे देरी से लागू हुआ है, क्योंकि हमास ने बंधकों की लिस्ट सौंपने में देरी की।
बीते 15 महीने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजराइली कैबिनेट तेल अवीव में रविवार को बड़ा ऐलान किया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने गाजा में सीजफायर के समझौते को मंजूरी दे दी है। हमास की ओर से बंधकों की लिस्ट सौंपने जाने में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन इजराइल शनिवार को लिए गए अपने फैसले पर कायम रहा। बंधकों की लिस्ट मिलते ही गाजा में आईडीएफ को युद्ध विराम ने नियमों का पालन करने को कहा गया।

लंबे समय बाद गाजा में राहत की सांस
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौते के तहत दर्जनों बंधकों को रिहा होने के साथ 15 महीने से चल रहे युद्ध को विराम मिला है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि युद्ध विराम विराम तीन घंटे देरी से लागू हुआ है, क्योंकि हमास ने बंधकों की लिस्ट सौंपने में देरी की, पीएम नेतन्याहू ने भी ऐलान किया कि इजरायल को बंधकों की लिस्ट मिल गई है, और इसका सिक्योरिटी जांच की जा रही है।
इजरायली मीडिया के मुताबिक, हमास ने बंधकों की लिस्ट देने में देरी की और फिर इसे 11.15 बजे से लागू किया गया। पहले दिन तीन महिला बंधकों को रिहा किया जाना है।
इजराइली राजदूत ने क्या कहा?
इजरायल- हमास के बीच वार्ता के दौर और गाजा में ताजा युद्ध विराम की घोषणा भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा, "इजरायल ने जिस युद्धविराम पर हस्ताक्षर किया है वह एक क्रमिक समझौते का पहला चरण है जिसके तहत इजराइल के बंधकों को वापस लाया जाएगा। इस समझौते के साथ यह भी सुनिश्चित किया गया है कि हमास कभी भी इस तरह इजरायलियों का नरसंहार नहीं कर पाएगा।"
अजार ने आगे कहा, "अगर हमास को फिर से संगठित होने की इजाजत दी गई तो शांति कायम नहीं होगी। ईरानी कट्टरपंथी शासन अभी भी हमारे क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन इसने लेबनान, सीरिया और गाजा को खो दिया है पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय दबाव में, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह परमाणु हथियारों की खोज को रोक दे। मैं आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, और हम विशेष रूप से भारतीय लोगों के भारी समर्थन की सराहना करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications