Gallup Poll: ट्रंप की लोकप्रियता को नुकसान, सबसे कम अप्रूवल रेटिंग पाने वाले राष्ट्रपतियों में शामिल

नई दिल्ली। Donald Trump Gallup Poll: पिछले साल 3 नवंबर, 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आज (20 जनवरी, 2021) डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की बागडोर जो बाइडेन (Joe Biden) के हाथों सौंप देंगे। अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग पर हुए हमले के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग का सामना कर रहे ट्रंप की लोकप्रियता को काफी नुकसान पहुंचा है। डोलाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की विदाई से पहले सोमवार को सामने आए गैलप पोल (Gallup Poll) के मुताबिक उनकी अनुमोदन रेटिंग गिरकर 34 प्रतिशत रह गई है।

Gallup Poll Donald Trump among the presidents with the lowest approval rating

बता दें कि राष्ट्रपति के तौर पर सबसे कम अप्रूवल रेटिंग (approval rating) पाने वालों की लिस्ट में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम जुड़ गया था। ट्रंप से पहले सबसे कम रेटिंग पाने वालों में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और जिमी कार्टर का नाम शामिल है। RealClearPolitics के अनुसार राष्ट्रपति के तौर पर उनके प्रदर्शन को औसतन 40 प्रतिशत से भी कम अंक मिले हैं। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन को सबसे कम 32% अनुमोदन रेटिंग मिली थी, वहीं बराक ओबामा ने सबसे अधिक 59 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ राष्ट्रपति का कार्यालय छोड़ा था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का अहंकार: नहीं निभाएंगे व्हाइट हाउस का 200 सालों का 'संस्कार’, नये राष्ट्रपति का Day Plan जानिए

डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में आई गिरावट का मुख्य कारण कैपिटल हिल पर हमला और महाभियोग बताया जा रहा है। 6 जनवरी को कैपिटल पर हमले से ठीक पहले शुरू हुए एक पोल के आधार पर नए गैलप पोल के मुताबिक 3 नवंबर के चुनाव से पहले ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में 12 प्रतिशत अंक की गिरावट देखी गई है। ट्रंप की 34% की अंतिम अप्रूवल रेटिंग वही है जो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और जिमी कार्टर ने अपने अंतिम गैलप पोल में प्राप्त की थी। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे अधिक 41.1% अप्रूवल रेटिंग हासिल की थी। इसके अलावा 1869 में पूर्व राष्ट्रपित एंड्र्यू जॉनसन के बाद ट्रंप ऐसे नेता हैं जो अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण शमारोह में भाग नहीं लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+