G20 Summit Rio de Janeiro: जी-20 में यूएस लीडर्स की तस्वीरें, बाइडेन क्यों नहीं दिख रहे? जानिए वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में जी20 समिट में शामिल होने पहुंचे। जब अमेरिकी लीडर्स ग्रुप में वे तस्वीर खिंचवाने के लिए वे आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक उन्हें पता चला की जो बाइडेन उनके साथ नहीं है। जी 20 समिट में यूएस लीडर्स की तस्वीरें भी आईं तो एक बार उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया। क्योंकि कुछ तस्वीरें ऐसी थीं, जिनमें रियो डी जनेरियो पहुंचे सभी अमेरिकी लीडर को मौजूद थे, लेकिन जो बाइडेन उसमें नहीं है। हालांकि सच जानने के बाद ही इन तस्वीरों को लेकर संदेह की स्थिति स्पष्ट हो पाई।

एक फ्रेम में जी20 देशों के सभी नेताओं की तस्वीरें ना आने की वजह ये रही कि शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक के बाद बिडेन और कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी दिशा से आए - लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अन्य नेता पहले ही तितर-बितर हो चुके थे।
सिर्फ बाइडेन ही नहीं इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी तस्वीर खिंचवाने से चूक गईं। ये सभी बिडेन और ट्रूडो ने एक अलग ग्रुप में थे। हालांकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित विश्व नेताओं ने समूह फोटो सेट-अप के लिए रियो डी जेनेरियो में रैंप पर चले। सभी एक साथ दिखे और बातें की। इस दौरान नेताओं ने ब्राजील के फेमस सुगरलोफ माउंटेन कै बैकग्राउंड के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।
बता दें कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहे 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के कई नेता शामिल हुए। समिट में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का आरंभ हुआ। सभी देशों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रतीकात्मक ग्रुप फोटो के जरिए भूख और गरीबी को खत्म करने का संदेश दिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की जी 20 में मौजूदगी रही।
बैठक के दौरान शांति व स्थिरता, जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण समेत कई द्विपक्षीय सहयोगों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और इटली से जुड़े कई अहम द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा विदेश मंत्री जयशंकर की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल में हुई।












Click it and Unblock the Notifications