चीनी राष्ट्रपति जिंनपिंग से मुलाकात के बाद PM मोदी बोले-ये साल रहा अच्छा, अगला साल और बेहतर होगा
नई दिल्ली। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। समिट से इतर पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस साल ये मोदी और जिंगपिंग की चौथी मुलाकात है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने जिंगपिंग के सात मुलाकात से पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक, निवेश, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। ये मुलाकात अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में प्रिंस के आवास पर हुई। मुलाकात में ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम मोदी और सलमान के बीच हुई चर्चा के दौरान सऊदी अरब ने भारत को तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई का प्रस्ताव रखा।












Click it and Unblock the Notifications