G-20 Meeting: अगले हफ्ते बाइडेन से मिलेंगे जिनपिंग, तनाव के बीच होगी अहम मुद्दों पर चर्चा

पिछले कुछ सालों में चीन और अमेरिका में दुश्मनी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच व्हाइट हाउस ने गुरुवार को घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात इंडोनेशिया के बाली में अगले हफ्ते होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। व्हाइट हाउस इस बैठक की व्यवस्था के लिए पिछले कई हफ्तों से चीनी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

बाइडेन

बाइडेन जनवरी 2021 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, उसके बाद ये चीनी राष्ट्रपति के साथ उनकी पहली व्यक्तिगत बैठक है। मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देश कम्युनिकेशन को बनाए रखने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बाइडेन ने कहा था कि वो ताइवान, व्यापार नीतियों, रूस के साथ बीजिंग के संबंधों और चीन के साथ बढ़ते तनाव पर चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब हम बात करते हैं तो मैं उनके साथ क्या करना चाहता हूं, उसकी एक रेड लाइन है। इसके अलावा ये भी देखने वाली बात होगी कि दोनों देशों के महत्वपूर्ण हित क्या हैं।

स्पीकर की यात्रा से बढ़ा था तनाव
आपको बता दें कि जुलाई में अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी। इसके बाद दोनों देशों में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। उस वक्त चीन ने पेलोसी पर कई प्रतिबंध लगाए, इसके अलावा सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया। हालांकि अमेरिका ने भी अपनी नौसेना को मोर्चा संभालने का आदेश दे दिया था। बाद में दोनों राष्ट्राध्याक्षों ने करीब दो घंटे तक बात की थी। उस दौरान बीजिंग ने इस यात्रा में बाइडेन के हस्ताक्षेप ना करने को लेकर भी उन पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+