G-20 देशों के यात्री भारत में कर सकेंगे UPI payment, जानिए कहां- कहां शुरू हुई सुविधा

भारत में जी 20 देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए डिजिटल भुगतान के विकल्ब उपलब्ध हो गए हैं। प्रथम चरण में कुछ चुनिंद एयरपोर्ट पर ये सुविधा उपलब्ध होगी।

UPI Pay Now Payment in India

UPI Pay Now: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को सिंगापुर के अपने समकक्ष ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) के साथ यूपीआई और सिंगापुर की 'पे नाउ' भुगतान प्रणाली के सुविधा की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत की भुगतान सेवा यूपीआई (UPI) और सिंगापुर की Pay Now प्रणाली के बीच नया मील का पत्थर साबित होने जा रही है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में जी- 20 देशों (G20 Countries) के यात्रियों के लिए यूपीआई भुगतान की सुविधा की पुष्टि की और बताया की भारत में इसे कैसे शुरू किया जाएगा।

मंगलवाल को आरबीआई (RBI) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने भारत आने वाले सभी यात्रियों को भारत में रहने के दौरान UPI ​​का उपयोग करके स्थानीय भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की है। प्रारंभ में, यह चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों बेंगलुरू, मुंबई और नई दिल्ली पर जी-20 देशों के यात्रियों के लिए ये सुविधा उपलब्ध कराई है।

विदेशी मेहमानों के लिए इस पेमेंट सुविधा को लेकर आरबीआई ने अहम जानकारी दी। जिसमें कहा, "योग्य यात्रियों को मर्चेंट आउटलेट्स पर भुगतान करने के लिए यूपीआई से जुड़े प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) वॉलेट जारी किए जाएंगे। जी20 देशों के प्रतिनिधि विभिन्न बैठक स्थलों पर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।"

आरबीआई ने आगे कहा कि ये सुविदा शुरू करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और दो गैर-बैंक पीपीआई जारीकर्ता, पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड यूपीआई-लिंक्ड वॉलेट जारी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+