कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग 8 नवंबर से जा सकेंगे अमेरिका

वॉशिंगटन, अक्टूबर 15: अमेरिका यात्रा करने वाले दूसरे देश को नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिका ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वह आगामी 8 नवंबर से उन विदेशी यात्रियों को देश में प्रवेश की इजाजत देगा जो कोरोना रोधी वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका में मार्च 2020 से ही विदेशियों के आने पर पाबंदी है।

Fully Vaccinated Foreign Visitors Can Enter US Starting November 8: White House

व्‍हाइट हाउस के असिस्‍टेंट प्रेस सेक्रेटरी केविन मुनोज ने ट्वीट कर इस नए फैसले का जानकारी साझा की । पिछले माह तय की गई नई नीति के अंतर्गत, वैक्‍सीनेटेड यात्रियों को अभी भी अमेरिका में प्रवेश के लिए टेस्‍ट और कांटेक्‍ट ट्रेसिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने पर अमेरिका ने साल 2020 में अपने बॉर्डर्स सभी पर्यटकों के लिए बंद कर दिए थे।उस समय अमेरिका की तरफ से यूरोप, भारत, ब्राजील और चीन से आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी।

अमेरिका ने अब करीब 19 माह बाद भारत जैसे देश के लोगों को यात्रा संबंधी पाबंदी को हटा दिया है। इससे पहले मंगलवार को ही अमेरिका ने कहा था कि वह कनाडा और मेक्सिको के साथ अपने जमीनी बॉर्डर को खोल लेगा, लेकिन यहां भी सिर्फ दोनों टीके ले चुके लोगों को आने की इजाजत की बात कही गई थी। अमेरिका के इस फैसले से दुनियाभर में हवाई कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका इस तरह के प्रतिबंधों को उठाने में कई अन्य देशों से पिछड़ गया था, और सहयोगियों ने इस कदम का स्वागत किया। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह नवंबर की शुरुआत में पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी नागरिकों के लिए कनाडा और मैक्सिको के साथ अपनी भूमि सीमाओं और नौका क्रॉसिंग पर प्रतिबंध हटा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+