ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज पर ईंधन से भरे टैंकर में धमाका, आग की लपटों में जला ड्राइवर, कई घायल
न्यू लंदन के मेयर माइकल पासेरो ने कहा, कि ट्रक में आग लगने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

London bridge Fuel tanker truck explodes: शुक्रवार को लंदन के मशहूर लंदन ब्रिज पर तेल से भरे टैंकर्स के बीच भीषण टक्कर हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कनेक्टिकट के ग्रोटन में गोल्ड स्टार ब्रिज पर एक ईंधन टैंकर ट्रक लुढ़क गया, जिससे भीषण आग लग गई, जिसके बाद अंतरराज्यीय-95 पर यातायात को बंद करना पड़ा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्री कार का टायर फट गया और उसी वक्त बगल से गुजर रहे फ्यूल से भरे टैंकर ट्रक के नीचे उस कार का टायर आ गया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू हो गया और वो लुढ़क गया। इस दौरान ट्रक में भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुंआ फैल गया। ये आग काफी ज्यादा खतरनाक थी। कनेक्टिकट विलेज के अधिकारी नेड लैमोंट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि इस ट्रक में 22 गैलन ईंधर भरा हुआ था।
हो सकता था भीषण हादसा
वहीं, न्यू लंदन के मेयर माइकल पासेरो ने कहा, कि ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। लामोंट ने कहा, उनकी चोटें जानलेवा नहीं लगतीं। उन्होंने ट्रक चालक के परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई है।
गवर्नर ने आगे कहा, कि काफी ईंधन टेम्स नदी में गिर गया है, जिसे साफ करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, रिसाव रोकने की भी कोशिश की जा रही है। इस हादसे की वजह से अंतरराज्यीय-95 हाईवे के दोनों किनारे बंद कर दिए गये। हालांकि, अब कनेक्टिकट राज्य पुलिस के अनुसार, उत्तर की ओर का हिस्सा फिर से खुल गया है, लेकिन दक्षिण की ओर का हिस्सा "काफी समय" के लिए बंद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications