दिल्ली की गर्मी से लेकर लंदन की बिजली तक

इस सप्ताह पूरी दुनिया में क्लिक की गई आकर्षक तस्वीरें.

दिल्ली
Cathal McNaughton/REUTERS
दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास अपने बच्चे को लेकर खड़ी मजदूर महिला.

ब्रिटेन
Steve Parsons/PA
ब्रिटेन

इंग्लैंड और वेल्स में गुरुवार रात भारी बारिश और हवा के झोंके के बीच बिजली कड़कती रही.

चीन
Reuters
चीन

चीन के हेनान प्रांत में स्थानीय मजदूर यूनियन की ओर से नवजात बच्चों की देखभाल के ट्रेनिंग कोर्स में काफी लोगों ने हिस्सा लिया.

लंदन
Henry Browne/REUTERS
लंदन

लंदन में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रिटेन की हन्ना कॉकरॉफ्ट ने अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता. 24 वर्षीय एथलीट ने 400 मीटर के अलावा 100 मीटर और 800 मीटर में भी गोल्ड जीता.

शेरनी
Joop Van Der Linde/Panthera/Reuters
शेरनी

तंज़ानिया के एंगोरोएंगोरो कंज़र्वेशन एरिया में स्थित एंडुतु सफारी लॉज में तेंदुए के बच्चे को दूध पिला रही शेरनी की तस्वीर शुक्रवार को जारी की गई. बड़ी बिल्लियों में दूसरी प्रजाति के बच्चे को पालने की यह पहली तस्वीर है.

शाही परिवार
Thomas Kienzle/REUTERS
शाही परिवार

ज़र्मनी के हीडेलबर्ग में शाही जोड़े ने प्रेट्जल (एक तरह की रोटी) बनाने की कोशिश की. फॉरेन और कॉमनवेल्थ ऑफिस के आग्रह पर वे अपने दो बच्चों के साथ साथ पोलैंड और ज़र्मनी की पांच दिवसीय यात्रा पर गए थे.

चुनाव
VALENTINO DARIEL SOUSA/AFP
चुनाव

ईस्ट तिमूर के डिली में चुनावी रैली के दौरान फ्रेटिलिन पार्टी के समर्थक अलग-अलग अंदाज़ में दिखे.

भूकंप
LOUISA GOULIAMAKI/afp
भूकंप

ग्रीस के कोस आइलैंड के मुख्य किनारे पर गहरी दरारें देखी गईं. यह वाकया उत्तर-पूर्व ग्रीक आइलैंड में तुर्की कोस्ट के पास आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद का है. गुरुवार रात आए इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. इसकी वजह से दो लोगों की मौत हुई और 115 लोग घायल हुए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+