बार बार लॉकडाउन...उड़ाने बंद...लगातार प्रतिबंध... कोरोना वायरस ने चीन के बाजारों का किया बुरा हाल

कोरोना वायरस ने चीन के बाजारों का बुरा हाल कर दिया है। बार बार लॉकडाउन और प्रतिबंधों की वजह से देश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

बीजिंग, नवंबर 13: कोविड-19 महामारी पर चीन लगातार कड़े प्रतिबंधों के जरिए लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन चीन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पता चला है कि, पूरे चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है, जिसकी वजह से चीन में बार बार लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है।

कोरोना से कराहता चीन

कोरोना से कराहता चीन

चीन के अलग अलग इलाकों में कोरोना वायरस विस्फोट ने देश के बाजारों पर काफी प्रतिकूल प्रभाव डाला है और स्थानीय व्यवसाइयों को काफी परेशान किया है। इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट एंड सिक्योरिटी (IFFRAS) ने बताया कि, चीनी अधिकारी प्रांत की स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन और प्रतिबंधों के लंबे समय तक प्रभाव से चिंतित हैं।
दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती शहर रुली जैसे क्षेत्रों में पिछले सात महीनों में चार बार लॉकडाउन लगाए गए हैं, बावजूद इसके रिपोर्ट किए जाने वाले मामलों की संख्या पर बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Recommended Video

    India International Trade Fair: Delhi Metro के 65 स्टेशनों पर मिलेंगे Ticket | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बेहाल

    लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बेहाल

    रूली क्षेत्र के पूर्व मेयर दाई रोंगी ने कहा कि, लंबे समय तक लॉकडाउन ने रुइली को काफी परेशान कर दिया है और बार बार लॉकडाउन की वजह से रूली की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है। IFFRAS की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व महापौर ने सरकार से उत्पादन और आवश्यक व्यवसाय को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि देश के हित को इलाकों के हित के साथ संतुलित किया जा सके। सिर्फ रूली ही नहीं, बल्कि हेइलोंगजियांग, हेबेर, युन्नान जैसे सीमावर्ती प्रांतों में भी बार बार लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि, रूली में बार बार लॉकडाउन उस हालत में लगाया जा रहा है, जब रुइली की 97 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को जुलाई 2021 तक टीका लगाया जा चुका था। जिसके बाद चीन के वैक्सीन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    म्यांमार पर लगा रहा आरोप

    म्यांमार पर लगा रहा आरोप

    चीन ने अपने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए म्यांमार को जिम्मेदार ठहराया है। चीन का कहना है कि, चूंकि म्यांमार व्यापार के लिए सीधे तौर पर चीन पर निर्भर रहता है, लिहाजा चीन में म्यांमार के जरिए कोरोना वायरस मरीज देश आ जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत ने 68 से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं, जिनमें से 22 मरीज स्थानीय संक्रमण के शिकार बुए हैं। इसी तरह की स्थिति युन्नान प्रांत के एक सुदूर शहर रुइली शहर की है, जो म्यांमार के साथ अपनी सीमाओं को साझा करता है। युन्नान प्रांत ने इस साल 1500 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, इन मामलों का एक बड़ा हिस्सा रुइली से आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+