26 जनवरी: पहली बार राजपथ पर मार्चपास्ट करेगी 'फ्रांस की रेजीमेंट'
नई दिल्ली। संपूर्ण भारतवासियों को इस बार गणतंत्र दिवस पर एक नयी चीज देखने को मिलेगी और वो यह कि इस बार 26 जनवरी की परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी हिस्सा लेगी। ऐसा देश में पहली बार होगा कि देश के इस ऐतिहासिक दिवस पर गणतंत्र दिवस परेड में कोई विदेशी सैन्य टुकड़ी हिस्सा लेगी, इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चीफ गेस्ट होंगे।
फ्रांस की सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंच चुकी है जिसका भारतीय जवानों ने खुशी से स्वागत किया है। वो जवानों के साथ इस समय अभ्यास सत्र का हिस्सा भी बन गये हैं। आपको बता दें कि 26 जनवरी को फ्रांस की 35वीं रेजीमेंट राजपथ पर मार्चपास्ट करती हुई नजर आएगी। इसमें करीब 56 फ्रांसीसी जवान शामिल होंगे।
इसके पीछे मकसद यह है कि भारत की तरह फ्रांस भी इस समय आतंकवाद के दर्द से गुजर रहा है। फ्रांस अपनी सैन्य टुकड़ी के जरिये दुनिया को यह बताना चाहता है कि वो इस मुद्दे पर भारत के साथ है और जरूरत पड़ने पर वो हर तरह से मदद को तैयार है।













Click it and Unblock the Notifications