फ्रैंच अभिनेता गैसपार उलियल का 37 साल की उम्र में निधन, स्कीइंग के दौरान हुए थे हादसे का शिकार
पेरिस, जनवरी 19। परफ्यूम विज्ञापनों में नजर आने वाले फ्रैंच अभिनेता गैसपार उलियल का स्की हादसे में निधन हो गया है। वो 37 साल के थे। आपको बता दें कि मार्वल की आगामी सीरीज़ 'मून नाइट' में एक्टिंग करने वाले गैसपार उलियल शनैल के परफ्यूम ऐड्स व फैशन डिज़ाइनर ईव सन लॉरों की बायोपिक करने के लिए जाना जाता है। फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रुनो ले मेअर ने कहा, "फ्रेंच सिनेमा ने प्रतिभावान ऐक्टर को खो दिया।"

कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैसपार उलियल को दुर्घटना का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। अभिनेता के परिवार के मुताबिक, उलियल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेनोबल ले जाया गया, लेकिन वह अपनी इंजरी से रिकवर नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि स्कींग के दौरान वो किसी अन्य से टकरा गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी। जिस शख्स से उलियल टकराए थे, वो शख्स एकदम ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications