लॉकडाउन हुआ तो गांव जाकर परिवार बना रहा था झोंपड़ी, सामान पलटा तो पुराने घर में निकल आए सोने के बिस्कुट

नई दिल्ली। फ्रांस में एक परिवार के साथ चौंकाने वाला मामला हुआ। परिवार अपने बागीचे में झोंपड़ी बनाने के लिए घर के सामान उलट-पलट रहा था। इसी दौरान उनको सोने के दो बिस्कुट मिल गए। ये खास बात ये है कि ये आम सोने के बिस्कुट जैसे नहीं हैं। इनमें प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है। दो भाईयों को अपनी दादी की चार में लिपटे हुए ये मिले।

 लॉकडाउन हुआ तो गए थे गांव

लॉकडाउन हुआ तो गए थे गांव

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहने वाले परिवार ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में अपने कस्बे वेनडम जाने का फैसला किया। पति-पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ पेरिस छोड़ा और वो वेनडम आ गए। जो पेरिस से करीब 170 किमी दूर है। वेनडम में उनका पुश्तैनी मकान है। यहां पर लॉकडाउन में वक्त काटने के लिए उन्होंने बागीचे में एक झोंपड़ी तैयार करने की सोची।

दोनों भाईयों ने शुरू की झोपड़ी बनानी

दोनों भाईयों ने शुरू की झोपड़ी बनानी

लॉकडाउन में बागीचे में रहने के लिए दोनों भाइयों ने झोंपड़ी बनानी शुरू कर दी। इसके लिए घर से ही वो सामान ढूंढ़ रहे थे। घर का सामान उलटते हुए उन्हें दादी की चादर में कुछ रखा मिला। उन्होंने देखा तो ये दो सोने के टुकड़े जैसै कुछ है, जो काफी पुराना पड़ गया है। जिनका वजन करीब दो किग्रा है। दोनों भाईयों ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। शुरू में देखने पर परिवार समझ नहीं पाया कि ये सोना है या कुछ और सामान है। जिसके बाद एक सुनार को उन्होंने ये दिखाया तो उसने बताया कि ये तो सोना है।

1967 में दादी ने रखा था ये सोना

1967 में दादी ने रखा था ये सोना

परिवार को जब सुनार ने बताया कि ये 2 किग्रा सोना है। इसके ऊपर एक हल्की सी परत जमने से ये खराब सा दिख रहा है, जो साफ हो जाएगी। परिवार का कहना है कि उनकी दादी ने 1967 के आसपास ये सोना खरीदा होगा। अपने आखिरी वक्त में वो किसी वजह से इसके बारे में नहीं बता पाईं। परिवार सोने को बेचने की तैयारी कर रहा है। इससे उनको 40 हजार यूरो मिलेंगे। भारतीय रुपए में देखें तो ये 33 लाख के करीब होगा। (सभी तस्वीरें प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई हैं।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+