6 महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर ठगे 8 लाख पाउंड, हुई 6 साल की सजा

नई दिल्ली। एक 32 साल के भारतीय को ब्रिटेन में 6 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल शख्स पर 6 महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर ठगने का आरोप है। शख्स के आरोपी होने के बाद से कुल 4 साल तक चली छानबीन के बाद उसे दोषी करार दिया गया। लंदन की किंग्सटन क्राउन कोर्ट ने बुधवार को केयूर व्यास नाम के इस शख्स को सजा सुनाई है। केयूर का मामला बिलकुल फिल्म लेडीज वर्सेस विक्की बहल जैसा है। इस फिल्म में भी विक्की बहल का किरदार ऐसा ही कुछ कर महिलाओं को ठगता था।

 इनवेस्टमेंट के नाम पर महिलाओं से लूटता था पैसे

इनवेस्टमेंट के नाम पर महिलाओं से लूटता था पैसे

केयूर व्यास लंदन ईस्ट का रहना वाला है। केयूर महिलाओं को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर उनसे ऐसी कंपनी में पैसे लगाने को कहता था जो असल में है ही नहीं। वह महिलाओं को पूरी तरह प्यार के जाल में लेकर उनका भरोसा जीत लेता था। जब महिलाओं को उसपर भरोसा हो जाता तो वह उनसे एक कंपनी में पैसे लगाने को कहता।

महिलाओं से ठग चुका था 8 लाख पाउंड

महिलाओं से ठग चुका था 8 लाख पाउंड

ये शख्स अब तक सभी 6 महिलाओं से कुल 8 लाख पाउंड की ठगी कर चुका था। वह महिलाओं से झूठा प्यार और शादी के झूठे वादे करने से भी नहीं चूकता था। नकली कान्ट्रैक्ट दिखाकर वह उनसे पैसे निकलवाता था। व्यास को लेकर साल 2014 से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

आनलाइन ढूंढकर बनाता था महिलाओं को शिकार

आनलाइन ढूंढकर बनाता था महिलाओं को शिकार

केयूर व्यास महिलाओं ऑनलाइन चैटिंग के माध्यम से मिलता था और फिर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा लेता था। पैसे हड़पने के बाद वह उन्हें पुलिस के पास न जाने के लिए धमकी देकर डराता था। जब महिलाओं को उनका पैसा कभी वापस नहीं मिला तो वे धीरे धीरे एक एक कर पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत की।

यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+