'क्या ये दूसरी दुनिया से आई है'? समुद्र में मिली बड़ी-बड़ी आंखों वाली मछली, शरीर पर टांके के निशान
नई दिल्ली, 07 जून: समुद्र की गहराई का अंदाजा लगाना जितना मुश्किल है, उससे ज्यादा मुश्किल है समंदर के अंदर छिपे जीवों के बारे में जानना। आपने समुद्र से मिलने वाली अलग-अलग तरीके की मछलियों के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा, लेकिन हाल ही में रूस के एक मछुआरे के हाथ एक ऐसी मछली लगी, जो देखने में काफी विचित्र थी। जिसको देखकर एक बार तो मन में यही सवाल उठेगा कि 'क्या ये दूसरी दुनिया से आई है'? सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी मछली की फोटो जमकर वायरल हो रही है।

रूस के समंदर में मिली रहस्यमयी मछली
दरअसल, इस मछली को रूस के एक मछुआरे, जिसका नाम रोमन फेडॉरसॉव उसने पकड़ा है। रोमन रूस के मर्मैन्स्क में एक मछली पकड़ने के ट्रॉलर पर काम करते हैं, जो कि रूस के उत्तर पश्चिमी भाग में है। उन्होंने इस रहस्यमयी मछली की फोटो अपने इंस्टा पर पोस्ट की है, जिसको देखने के बाद यूजर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

मछली का फ्रैंकेनस्टाइन फिश
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रोमन ने मछली की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उसका नाम फ्रैंकेनस्टाइन फिश (Frankenstein's fish) है, जिसे उसने रूस के गहरे समुद्र में पकड़ा है। मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक रोमन फेडॉरसॉव ने अपनी लाइफ को समुद्री अज्ञात जीवों की खोज के लिए समर्पित कर दिया है। वो अपने जिंदगी के ज्यादा वक्त को समुद्र में ही बिताते हैं।

पूरे शरीर पर टांके जैसे निशान, बड़ी-बड़ी आंखें
अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने जिस मछली की फोटो पोस्ट की है, वो काफी विचित्र नजर आ रही है। मछली के शरीर पर अजीब टांके जैसे निशान बने हुए थे। जिससे ऐसा लग रहा था जैसे इसे एक साथ सिल दिया गया हो। वहीं उसकी बड़ी-बड़ी आंखे भी थी। इस पोस्ट को 6000 से अधिक लाइक्स मिले चुके हैं।

यूजर्स इसे देखकर हैरान
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं पानी में कुछ साल से इसकी की तलाश कर रहा हूं, आप बहुत भाग्यशाली हैं, यह शानदार है। वहीं कुछ लोगों ने इसकी तुलना कार्टून कर दी। एक और यूजर ने कमेंट किया, "वाह! यह मछली तो कार्टून की तरह लग रहा है।" किसी ने उसे पोक्मोन बताया

भूतिया दिखने वाली मछली से डरे लोग!
बता दें कि समुद्री जीवन जीने वाले रोमन के इंस्टाग्राम पर (@rfedortsov_official_account) 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपने इंस्टा पर ज्यादातर रहस्यमयी मछली और समुद्री जीवों से जुड़ी फोटो शेयर करते हैं। उनके पोस्ट देखकर कोई भी हैरान हो सकता है, क्योंकि ऐसे जीवों की फोटो पोस्ट करते हैं, जो अपने आप में काफी अजीबोगरीब होते हैं, जिन जीवों के बारे में कहा या सिर्फ सुना गया है, वो उनके इंस्टाग्राम पेज पर देखने को मिल जाती हैं। हाल ही में रोमन ने एक बेहद डारावनी मछली की फोटो शेयर की, जिसकी एक लंबी थ्रेशर जैसी पूंछ, और एक भूतिया दिखने वाली आंखें थी।
Photo Source: Instagram - @rfedortsov_official_account












Click it and Unblock the Notifications