Frank Hoogerbeets: तुर्की के बाद भारत में आया भूकंप, रिसर्चर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी!
फ्रैंक हूगरबीट्स ने वीडियो में यह दावा किया था कि तुर्की के बाद भारतीय उपमहाद्वीप में भी बड़ा भूकंप आ सकता है। उन्होंने कहा कि भूकंप, भारत-पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान के आसपास के कई इलाके में आ सकता है।

Image: Oneindia
22 मार्च की रात अफगानिस्तान के फायजाबाद में आए भूकंप के झटके भारत, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन में भी महसूस किए गए। अफगानिस्तान में आए इस भूकंप के बाद नीरदलैंड के एक रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। फ्रैंक हूगरबीट्स ने तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के भविष्यवाणी 3 दिन पहले ही कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान को लेकर भी भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जोकि तुर्की की ही तरह सच साबित हुई।
तुर्की के बारे में की थी सटीक भविष्यवाणी
दरअसल फ्रैंक हूगरबीट्स ने बीते महीने एक वीडियो में यह दावा किया था कि, तुर्की के बाद भारतीय उपमहाद्वीप में भी एक बड़ा भूकंप आ सकता है। फ्रैंक ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान के आसपास के कई इलाकों में आ सकता है, जोकि बिल्कुल सच साबित हुई है। हालांकि यह भूकंप उतना खतरनाक नहीं आया जितनी आशंका जताई गई थी। इस भूकंप से अब तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि भारत में जान-माल की हानि की खबरें सामने नहीं आई है।
कौन हैं फ्रैंक हूगरबीट्स?
फ्रैंक हूगरबीट्स नीदरलैंड के निवासी हैं। वे सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGEOS) के लिए काम करते हैं और वे ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप की भविष्यवाणी करते हैं। SSGEOS एक शोध संस्थान है, जो भूकंप की गतिविधि का अनुमान लगाने के लिए आकाशीय पिंडों की निगरानी करता है। तुर्की में आए भूकंप की भविष्यवाणी से पहले फ्रैंक ने इसके लिए काफी रिसर्च किया था। रिसर्च से उन्हें अनुमान लग गया था कि वहां कुछ भूकंप संबंधी गतिविधियां होने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने इसे लेकर चेतावनी जारी की थी।
कब-कब सच हुईं हूगरबीट्स की भविष्यवाणी?
तुर्की और हाल में ही अफगानिस्तान में आए भूकंप से पहले फ्रैंक ने 2019 में 8 जुलाई से 11 जुलाई के बीच ईराक और ईरान बॉर्डर पर भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी। यह भविष्यवाणी सौ फीसदी सच साबित हुई। 8 जुलाई को वहां भूकंप आया था। इसके बाद असम और अरुणांचल प्रदेश में 2019 में ही भूकंप आया था। इसकी भविष्यवाणी फ्रैंक हूगरबीट्स ने पहले ही कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications