फ्रांस: पेरिस में अस्पताल के सामने अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर

पेरिस, 12 अप्रैल: फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाकर एक शख्स की जान ले ली। गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। पेरिस के हेनरी डुनंट हॉस्पिटल के बाहर सोमवार को ये घटना हुई है। गोलीबारी के बाद हमलावर मोटरसाइकल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना के पीछे की वजहों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Two people shot in front of hospital Paris, Henry Dunant hospital, paris, france, पेरिस में अस्पताल के सामने गोलीबारी, पेरिस, फ्रांस

फ्रांस की मीडिया में दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हेनरी डुनंट हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पुरुष और एक महिला को गोली लगी। गोली चलने के बाद यहां अफतरातफरी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इसी अस्पताल में, जिसके सामने गोली चली, ले जाया गया। जहां घायल पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला इस अस्पताल में ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+