France: टीचर सैमुअल पैटी ने नहीं दिखाया था पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, आरोपी लड़की ने झूठ बोलने का किया खुलासा

फ्रांस के टीचर सैमुअल पैटी गर्दन काटने के मामले में खुलासा हुआ है कि आरोप लगाने वाली लड़की ने ही झूठ बोला था। लड़की ने खुद झूठ बोलने की बात मानी है।

पेरिस: आपको फ्रांस के टीचर सैमुअल पैटी याद हैं, जिन्हें पिछले साल फ्रांस में गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। सैमुअल पैटी हत्याकांड पर बड़ा खुलासा हुआ है। पैगम्बर मोहम्मद का विवादित कार्टून दिखाने के आरोप में जिस टीचर का गला काट दिया गया था, अब खुलासा हुआ है कि उस टीचर ने असल में कोई कार्टून दिखाया ही नहीं था और आरोप लगाने वाली छात्रा ने ही झूठ बोला है।

Samuel paty

छात्रा ने बोला था झूठ

पिछले साल फ्रांस में टीचर सैमुअल पैटी का गला रेतकर 18 साल के एक लड़के ने मौत के घाट उतार दिया था। सैमुअल पैटी पर आरोप था कि उन्होंने क्लास में पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून दिखाया था। और अब जांच के दौरान पता चला है कि उन्होंने क्लास रूम में ऐसा कोई कार्टून नहीं दिखाया था और आरोप लगाने वाली लड़की ने झूठ बोला था। आरोप लगाने वाली 13 साल की छात्रा ने खुद अपने झूठ का खुलासा कर दिया है। आरोपी 13 साल की छात्रा ने बताया कि उसने टीचर सैमुअल पैटी के खिलाफ झूठा आरोप लगाया था।

टीचर के खिलाफ चल रहा था अभियान

दरअसल, 13 साल की छात्रा ने जब टीचर सैमुअल पैटी पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाया था, उसके बाद से ही टीचर सैमुअल पैटी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था। छात्रा की शिकायत के बाद ऑनलाइन अभियान को मुस्लिम समुदाय काफी सपोर्ट कर रहा था। छात्रा ने ऑनलाइन अभियान के दौरान टीचर सैमुअल पैटी पर आरोप लगाया था कि उसे टीचर सैमुअल पैटी ने क्लास के अंदर पैगंम्बर मोहम्मद का विवादित कार्टून उसे क्लासरूम से बाहर निकालकर दिखाया था। लेकिन, अब उस लड़की ने कहा है कि उस दिन वो क्लास में थी ही नहीं।

छात्रा के गंभीर आरोप

13 साल की छात्रा ने फ्रांस के टीचर सैमुअल पैटी को लेकर अपने पिता से शिकायत की थी कि सैमुअल पैटी क्लासरूम के अंदर मुस्लिम छात्रों को निशाना बना रहे हैं। लड़की ने आरोप लगाते हुए अपने पिता से कहा था कि उसे क्लासरूम से बाहर निकाल दिया गया और टीचर सैमुअल पैटी ने क्लास में विवादित कार्टून दिखाया था। इसके बाद 13 साल की छात्रा के पिता ने टीचर सैमुअल पैटी के खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी छात्रा के पिता के अभियान के बाद ही टीचर सैमुअल पैटी का 18 साल के एक लड़के ने गला काट दिया था। ऑनलाइन अभियान के दौरान टीचर सैमुअल पैटी के खिलाफ उकसाने वाली काफी बातें लिखीं गईं थी। टीचर पैटी की हत्या के बाद पूरे फ्रांस में जोरदार प्रदर्शन किया गया था।

छात्रा के झूठ का खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक टीचर सैमुअल पैटी हत्याकांड के बाद फ्रांस की आतंकवाद विरोधी जांच टीम लगातार जांच कर रही थी। जब छात्रा के क्लास रूम में बाकी छात्रों से पूछताछ की गई तो सबने बताया कि उस दिन क्लास रूम में छात्रा थी ही नहीं और ना ही टीचर सैमुअल पैटी ने उस दिन कोई ड्राइंग ही दिखाया था। 13 साल की आरोपी छात्रा तो पहले झूठ बोलती रही लेकिन जब उसे अपने क्लासमेट्स के सामने ले जाया गया तो फिर उसकी पोल खुल गई। लड़की ने अपना झूठ कबूल करते हुए मान लिया कि उस दिन वो क्लास में ही नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+