फ्रांस ने कहा मस्जिद आतंकी प्रशिक्षण का अड्डा, 160 मस्जिदों पर लगेगा ताला

पेरिस। 13 नवंबर को पेरिस में आईएसआईएस की ओर से हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस में मौजूद 160 मस्जिदों को अगले कुछ माह में बंद किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इन मस्जिदों में धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

paris-attcak

अल जजीरा के अनुसार, फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड कैजनेब ने बुधवार को बताया कि आपातकाल के अंतर्गत मिले अधिकारों के तहत पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन मस्जिदों को बंद किया गया। सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया।

फ्रांस में अब तक 2235 मकानों पर छापे मारे गए जिसमें 232 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा 334 हथियार बरामद किए गए। इनमें से 34 लड़ाई में उपयोग के लायक थे।

गृह मंत्रालय के अनुसार देश में 100 से 160 मस्जिद बिना लाइसेंस के चल रही हैं। इन्हें बंद किया जाएगा। इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और 'काफिर' शब्द का इस्तेमाल होता है। बता दें कि 13 नवंबर के हमले के बाद आपातकाल की अवधि 12 दिन से बढ़ाकर तीन माह कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+