फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनएल मैंक्रो ने ईरान के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा कि उड़ गए ट्रंप के होश
बियारिट्ज। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के एक फैसले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप को चौंकाते हुए मैंक्रो ने अमेरिका के इस समय बड़े दुश्मन बन चुके ईरान के विदेश मंत्री को भी जी-7 सम्मेलन में बुला लिया। ईरानी के विदेश मंत्री जावेद जारीफ इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुके हैं। खुद ट्रंप को इस बात की जानकारी नहीं थी और जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस में जारीफ को देखा तो हैरान रह गए। जारीफ को इस सम्मेलन में देखना ट्रंप के लिए काफी कष्टकारी था।

ईरान को देखकर ट्रंप को लगा सदमा
ट्रंप जी-7 सम्मेलन में ईरान की मौजूदगी पर पूरी खामोश हैं। उन्हें समझ ही नहीं आया कि इस पर मीडिया को क्या जवाब दिया जाए। मीडिया ने उनसे जब इस बाबत सवाल पूछा तो उनका जवाब था, 'नो कमेंट'। बताया जा रहा है कि मैंक्रो के इस कदम से अमेरिका, फ्रांस से खासा नाराज है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने शिकायत की है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ट्रंप प्रशासन और ईरान के बीच जबरदस्ती वार्ता कराने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए मैंक्रो और उनके ईरानी समकक्ष हसन रूहानी ने पिछले कई दिनों फोन पर बातचीत की है।
ट्रंप ने बताया है ईरान को आतंकी देश
ट्रंप ने ईरान को नंबर एक आतंकी देश बताया हुआ है। ट्रंप ने मई 2018 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को कैंसिल कर दिया था। ईरान के विदेश मंत्री परमाणु कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए वह जी-7 के दौरान कई अधिकारियों से मिलेंगे। जारीफ ने कहा कि आगे का रास्ता बहुत कठिन है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ले ड्रियन के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की और ब्रिटेन और जर्मन अधिकारियों से भी मिले। उन्होंने लिखा, 'आगे का रास्ता बहुत कठिन है। लेकिन कोशिश जारी है।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications