फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से एक ही दिन में रिकॉर्ड 29 मौतें, सरकार जारी करेगी confinement orders

पेरिस। कोरोना वायरस अब दुनिया में धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रहा है। फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से एक ही दिन में 29 मौतें हुई हैं। रविवार को इस नए आंकड़ें के साथ फ्रांस, इटली के बाद यूरोप का वह देश बन गया है जिस पर कोरोना वायरस का सबसे बुरा असर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से कहा गया है कि चीन के बाद अब कोरोना वायरस का अगला एंट्री गेट यूरोप है।

france-coronavirus

रविवार को थे नगर पालिका के चुनाव

फ्रांस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ओलिवर वेरन ने रविवार को हुई मौतों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस की वजह से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 900 नए मामले सामने आए हैं और अब इसके बाद फ्रांस में 5400 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। फ्रांस में अगले कुछ दिनों में कन्फाइन्मन्ट ऑर्डर दिए जा सकते हैं यानी लोगों को सरकार की तरफ से घरों मे ही रहने को कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा तैयार करने वाली फ्रांस की हेल्‍थ एजेंसी पब्लिक फ्रांस ने अपने आंकड़ों में महामारी से मारे जाने वाले लोगों की संख्‍या 127 दिखाई है। फ्रांस में रविवार को ही नगर पालिका के चुनाव भी हुए हैं। लेकिन कोरोना वायरस के डर की वजह से लोग अपने ही घरों में रहे और पोलिंग बूथ सूने ही नजर आए। वेरन ने फ्रांस 24 को बताया है कि सरकारी अधिकारी वैज्ञानिक सलाहकारों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में दूसरे दौरे की वोटिंग पर फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+