फ्रांस में कोरोना टेस्ट को किया गया फ्री, कोई भी करा सकता है अपना परीक्षण
पेरिस। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए हर देश अपनी हर संभव कोशिश कर रहा है। इस महामारी ने करोड़ों लोगों की दैनिक दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित किया है। लोगों का रोजगार, उद्योग-धंधे आदि काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दुनियाभर के लोग कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच फ्रांस ने कोरोना टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने ऐलान किया है कि उन्होंने एक करार किया है, जिसके बाद देश में कोरोना टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। जो भी कोरोना टेस्ट कराएगा, उसका खर्च सरकार वहन करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने शनिवार को एक ऑर्डर पर साइन किया है, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति पीसीआर टेस्ट करा सकता है, उसे किसी डॉक्टर के सब्स्क्रिप्शन, किसी वैद्य वजह या फिर कोरोना के लक्षण होना जरूरी नहीं है। कोई भी व्यक्ति कोरोना का टेस्ट करा सकता है और इसका खर्च सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर भी चिंता जाहिर की है, हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरे वेव के बारे में अभी बात करना थोड़ा जल्दबाजी होगी।
ओलिवर वेरन ने युवाओं से अपील की है कि वह कोरोना को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह से इस संक्रमण को हल्के में ना लें। युवा जल्द से जल्द वापस सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं और पहले की ही तरह सामाजिक जीवन जीना चाहते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाली लोगों की भीड़ देश के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अभिशाप साबित हो सकती है। बता दें कि फ्रांस में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1.8 लाख हैं जबकि 30 हजार लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications