किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप: दो दुश्मन के ये 4 मिलते-जुलते विचार

नई दिल्ली। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच माहौल बहुत ही गर्म है। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग ने युद्ध का महौल बना दिया है, लेकिन क्या आपकों पता है, ये दोनों नेता ग्लोबल वर्मिंग से लेकर LGBT पर क्या सोचते हैं? नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति में डोनाल्ड ट्रंप के विचार कई मामलों में समान है, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। देखिए, दोनों विरोधी नेताओं के बीच ये 4 समानताएं...

किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप में ये हैं 4 समानताएं

दोनों खुद को मानते हैं सर्वश्रेष्ठ- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने आकर जो काम किए हैं, वो अमेरिका के इतिहास में किसी भी प्रेसिडेंट नहीं किए हैं। ट्रंप अपने अधिकारियों की बात नहीं सुनते हैं और इसी रवैये के कारण कई अधिकारी व्हाइट हाउस छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, किम जोंग उन भी अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। ये तानाशाह तो कभी अपनी अधिकारियों से नाराज हो जाता है तो उनकी हत्या भी कर देता है।

दोनों के लिए ग्लोबल वर्मिंग है 'फेक न्यूज'- दुनिया ग्लोबल वर्मिंग से जूझ रही है और ट्रंप ने तो आते ही पेरिस समझौते से अपने आप को अलग कर दिया था। ट्रंप कई बार युद्ध की धमकी भी दे चुके हैं। वैसे ही, किम जोंग उन भी आए दिन परमाणु परीक्षण कर ग्लोबल वर्मिंग समस्या की धज्जियां उड़ाता रहा है।

दोनों को मीडिया पर भरोसा नहीं- डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी मीडिया पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। ट्रंप को अपने देश के मीडिया से इतना विश्वास उठ गया है कि उन्होंने अपना एक ऑनलाइन न्यूज चैनल तक लॉन्च कर दिया। वहीं, किम जोंग उन ने तो अपने देश में मीडिया की आजादी बिल्कुल नहीं दी है, वहां अगर कोई अलग से मीडिया हाउस से खोलना चाहे तो इसके लिए कड़ी सजा का सामना करना होता है।

दोनों नही करते LGBT का समर्थन- जब भी कभी समलैंगिक या ट्रांसजेंडर की बात आती है तो ये दोनों नेता सोचते हैं कि इन लोगों को तो खत्म किया जाना चाहिए। दोनों के अनुसार, LGBT समाज का हिस्सा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+