इश्क में आकर चार स्कूली लड़कियों ने घर में खोद डाली 'सौतन' की कब्र, कई घंटे किया टॉर्चर

रियो। इश्क अक्सर बवाल-ए-जान बन जाता है। ब्राजील में चार लड़कियों को पुलिस ने एक लड़की को टॉर्चर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़कियों ने 14 वर्षीय पीड़िता को न सिर्फ बुरी तरह पीटा बल्कि उसके लिए कब्र भी खोद डाली। आरोपियों से एक लड़की भी उस लड़के को चाहती थी, जिसके साथ पीड़ित लड़की रिलेशनशिप में थी।

पीड़िता को धोखे से पकड़ा

पीड़िता को धोखे से पकड़ा

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 13 से 16 साल की बीच की चार लड़कियों ने 14 वर्षीय लड़की को धोखे से पकड़ लिया और उसे एक जगह कैद कर लिया। पीड़िता उसी लड़के से प्यार करती थी, जिसे उन चार में से एक लड़की चाहती थी।

कई घंटों तक करती रहीं ज्यादती

कई घंटों तक करती रहीं ज्यादती

चारों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और कई घंटे तक उसके साथ ज्यादती करती रहीं। उन्होंने लकड़ी की छड़ी से उसे सिर और दूसरे अंगों पर चोट पहुंचाई। आखिरकार किसी तरह वह उनके चंगुल से भागने में कामयाब हो गई और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था।

मोबाइल में मिली पूरी फुटेज

मोबाइल में मिली पूरी फुटेज

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की एक लड़की के मोबाइल में पूरे घटनाक्रम का वीडियो बरामद हुआ। ब्राजील की त्रिनडेड पुलिस ने चारों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को उन्होंने पार्टी का झांसा देकर धोखे से गार्डन में बुलाया था।

'मुझे लगा था मैं बस मरने वाली हूं'

'मुझे लगा था मैं बस मरने वाली हूं'

पीड़िता ने बताया, 'उन्होंने मुझे पार्टी के बहाने बुलाया था। मैं जैसे ही घर के अंदर गई उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे बांध दिया और वह जगह दिखाई जहां मुझे दफनाया जाना था। उन्होंने मुझ पर चाकू से हमला किया और फिर गड्ढे में फेंक दिया। मुझे लगा मैं बस मरने वाली हूं।'

एक ही स्कूल में पढ़ती हैं सभी लड़कियां

एक ही स्कूल में पढ़ती हैं सभी लड़कियां

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ 15वें जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने वाली थी। इस बात की भनक बाकी लड़कियों को लगी तो वे बदला लेने की भावना से ये कदम उठा बैठीं।

उन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। मामला फिलहाल कोर्ट में है। चारों लड़कियां अगर दोषी ठहराई जाती हैं तो उनकी उम्र को देखते हुए तीन साल जेल की सजा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+