वाशिंगटन के मॉल में फायरिंग, 4 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में शुक्रवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बर्लिंगटन स्थित केसकेड नामक एक मॉल में एक हमलावर ने फायरिंग कर चार लोगों की जान ले ली।

वाशिंगटन पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि चार लोगों की इस फायरिंग में मौत हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक हमलावर हिस्पैनिक मूल का है। सुरक्षाकर्मी हमलावार को घेरे हुए हैं।
1990 में शुरु हुआ यह मॉल सिएटल से 67 मील दूर उत्तर में है।
मॉल में बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और सिनेमा होने की वजह से काफी भीड़-भाड़ रहती है।












Click it and Unblock the Notifications