रिक्शा में बम बांध कर आए हमलावर ने सेना की गाड़ी मे मारी टक्कर, 4 की मौत, 7 घायल
इस्लामाबाद, 09 अगस्तः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले चार जवानों की मौत हो गई है। इस हमले 7 लोग घायल भी हुए हैं। सेना की मीडिया मामलो की शाखा ने इसकी जानकारी दी। ये घटना खैबर पख्तूंख्वां के मीर अली इलाके की है।

आत्मघाती हमलावर की तलाश
इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ( ISPR) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सेना और इंटेलिजेंस आत्मघाती हमलावर की जानकारी खंगाल रही है। इसके अलावा सेना उन लोगों की भी जांच में जुटी है जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि हमला करवाने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आईएसपीआर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सात घायलों में तीन सिपाही, दो नायक रैंक के सैनिक और दो आम लोग शामिल हैं। पाकिस्तान वर्नाक्युलर मीडिया के मुताबिक, 2022 के पहले 3 महीने में आतंकवादी हमले से 105 सैनिकों की जान जा चुकी है।

तिपहिया रिक्शा ने मारी टक्कर
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर बम बांध, तिपहिया रिक्शा पर बैठकर आया और सुरक्षाबलों के वाहन में आकर टक्कर मार दी। जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ और कई सैनिकों की मौत हो गई। सैनिकों की पहचान लांस नायक शाहजैब, लांस नायक सज्जाद, सिपाही उमर और सिपाही खुर्रम नरोवाल के रूप में हुई है। इस हमले में 2 नागरिक भी घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आत्मघाती हमले में हुईं मौतों पर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के देश के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
बता दें कि इसी सप्ताह पाकिस्तान के बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सेना के एक टॉप कमांडर समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। लेफ्टिनेंट जनरल सफराज अली के साथ तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद की भी मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने इसे हेलीकॉप्टर क्रैश बताया था, लेकिन कहा जा रहा है कि ये आतंकी हमला था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications