क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नाइजीरिया: सुषमा स्वराज की मदद से चार भारतीय रिहा, कई दिनों से थे कैद में

By Mohit
Google Oneindia News

Recommended Video

Sushma Swaraj की मदद से Nigeria में कैद 4 Indians हुए रिहा | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः कई दिनों से नाइजीरियाई प्रशासन की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से रिहा करवा लिया गया है। इस मामले में खुद सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी। बता दें, इन चार में दो भारतीय नागरिकों ने ट्विटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से रिहाई की अपील की थी। चार में एक व्यास यादव नाम एक शख्स ने कहा था कि उन्हें नाइजीरियाई अधिकारियों ने पकड़ लिया है और पिछले तीन महीने से उन्हें लागोस में रखा गया है।

 सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

इस पूरे मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने कैप्टन अतुल शर्मा, सुधीर कुमार, बलविंदर सिंह और व्यास यादव को भारत वापस भेजने का इंतजाम कर लिया है।''

सुषमा स्वराज ने कहा शुक्रिया

सुषमा स्वराज ने कहा शुक्रिया

इस मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगे लिखा, 'मैं नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त बी. एन. रेड्डी के प्रयासों की सराहना करती हूं। हम नाइजीरियाई अधिकारियों को भी उनकी मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। ' बता दें, इन चार में दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं।

चार भारतीय हुए रिहा

चार भारतीय हुए रिहा

रिपोट्स के मुताबिक इन चार भारतीयों को नाइजीरियाई सरकार ने उस वक्त पकड़ा जब वो एक पोत पर सफर कर रहे थे। नाइजीरियाई अधिकारी पहले हुए किसी अपराध में शामिल पोत की तलाश में थे।

31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे यात्री31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे यात्री

Comments
English summary
Four Indians in Nigerian custody released: Sushma Swaraj
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X