यह है ट्विटर की सुरक्षा, फेसबुक के सीईओ जुकेरर्ग का अकाउंट हैक
कैलिफोर्निया। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक के बीच अक्सर ही तनातनी चलती रहती है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसके बाद दोनों के बीच तनाकनी और बढ़ सकती है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग का ट्विटर और पिन्ट्रेस्ट अकाउंट्स के पिछले हफ्ते हैक होने की खबरें हैं।

अमेरिकी मीडिया की ओर से आई रिपोर्ट के मुताबिक हैकिंग के पीछे एक हैकरग्रुप 'अवरमाइन टीम' ने अपना दावा जताया है। टेक्नोलॉजी वेबसाइट वेंचरबीट कीरिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप ने दावा किया है कि ये कुछ हफ्ते पहले लिंक्डइन पासवर्ड के 'डम्प' की वजह से हुआ है।
'अवरमाइन टीम का ट्विटर अकाउंट रद्द कर दिया गया है और अब टीम नए अकाउंट से ट्वीट कर रही है। आपको बता दें कि लाखों लिंक्डइन यूजर अकाउंट्स की जानकारियां पिछले महीने लीक हो गईं थी।












Click it and Unblock the Notifications