ओबामा के फोटोग्राफर ने 'Republic Day' का फोटो अपलोड कर डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं, इस बार मजाक उड़ाया है व्हाइट हाउस के पूर्व फोटोग्राफर ने। पूर्व व्हाइट हाउस फोटोग्राफर पीट सूजा अपनी फोटोग्राफी से कई बार लोगों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन साथ ही वे अपनी तस्वीरों को अपलोड करने की उम्दा टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। पीट सूजा ने 8 साल तक बराक ओबामा कार्यकाल के दौरान क्लिक की फोटो को कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपलोड किया है और बहुत बार पूरानी तस्वीरों के माध्यम से ट्रंप या उनके सरकार पर चुटकी लेते रहे हैं। इस बार सूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर वो तस्वीर साझा कर ट्रंप का मजाक उड़ाया है, जब बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में भारत आए थे।

सूजा ने 2015 गणतंत्र दिवस की तस्वीर से ट्रंप का उड़ाया मजाक
2015 गणतंत्र दिवस के मौके पर बराक ओबामा के साथ उनके फोटोग्राफर पीट सूजा भारत आए थे। उस वक्त उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक की थी, जिसमें एक चलती बुलेट बाइक पर बीएसएफ के जवान सैल्यूट के साथ खड़ा है। अब आपको बताते हैं कि सूजा ने यह फोटो इस वक्त क्यों अपलोड की। दरअसल, इन दिनों अमेरिका में मिलिट्री परेड को लेकर बहस चल रही है। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि वॉशिंगटन में भी एक विशाल मिलिट्री परेड का आयोजन किया जाए, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी समेत ज्यादातर अमेरिकी लोग भी ऐसी कोई परेड नहीं चाहते हैं। इस बीच सूजा ने मौका देखकर फोटो अपलोड कर दी और लिखा, 'आई लव परेड, इंडिया, 2015'। बता दें कि यह फोटो अपलोड करने के बाद अमेरिकी लोगों ने कमेंट कर ट्रंप के बहुत मजे लिए हैं।

इससे पहले भी ले चुके हैं चुटकी
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले जब अपनी नई इमिग्रेंट्स पॉलिसी के तहत कहा कि था कि मुस्लिम लोगों और कई इस्लामिक राष्ट्र विरोधी बयान दिए थें, उसी वक्त मौका देखकर सूजा ने ओबामा की एक फोटो अपलोड कर दी, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति हिजाब पहनी एक स्कूली बच्ची के साथ बैठे हैं।

सूजा ने 8 साल में करीब 20 लाख फोटो क्लिक की थी
ऐसे ही एक बार ट्रंप और उनकी मेलानिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति का हाथ अपने हाथ से दूर कर दिया था। इसी बीच मौका देखकर सूजा ने ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल की तस्वीर अपलोड कर दी, जिसमें दोनों कपल किसी पब्लिक प्लेस में हाथ पकड़कर बैठे हैं। बता दें कि सूजा ओबामा के कार्याकाल के दौरान 8 साल में करीब 20 लाख फोटो क्लिक की थी।












Click it and Unblock the Notifications