यह पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति लड़ रहा है कैंसर से

व‍ाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर ने बताया है कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं। कार्टर की मानें तो हाल ही में उन्‍हें लीवर की सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी के बाद ही उन्‍हें कैंसर के बारे में पता लगा था।

jimmy-carter-cancer

कार्टर ने बताया कि कैंसर उनके बाकी अंगों में भी फैल चुका है। कार्टर इस वर्ष 90 वर्ष के हैं। कार्टर 39वें अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर अमेरिका को सेवाएं दे चुके हैं। वह तीसरे अमेरिकी राष्‍ट्रपति थे जो भारत के दौर पर आए थे।

बुधवार को जारी एक बयान में राष्ट्रपति ओबामा ने कार्टर का स्वास्थ्य बेहतर होने की कामना की। व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई कि ओबामा ने बुधवार को कार्टर से बात की। कार्टर 1981 में राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद से हाल के सालों में अपने कार्टर सेंटर के जरिए मानवीय मदद के कार्य कर रहे थे।

राष्ट्रपति पद छोड़ने के तुरंत बाद ही उन्होंने मानवाधिकारों की आवाज उठाने के लिए कार्टर सेंटर शुरू किया था। 1994 में उन्होंने उत्तरी कोरिया के साथ परमाणु समझौते में मध्यस्तता की थी। हालिया सालों में उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से भी मुलाकात की थी।

जॉर्जिया से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता कार्टर 1976 में अमेरिकाके राष्ट्रपति बने थे। अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के शांतिपूर्ण हल के प्रयासों के लिए उन्हें वर्ष 2002 में नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+